असम में कोकराझार और सोनितपुर जिले में मंगलवार को निरीह आदिवासियों पर बोडो उग्रवादियों (एनडीएफबी) द्वारा किए गए हमले में अभी तक 70 के करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है।
उग्रवादियों द्वारा किए गए इस नरसंहार के बाद असम में फिर हालत बेकाबू होते जा रहे हैं, क्योंकि उग्रवादियों के हमले के बाद भड़के आदिवासियों ने बोडो समुदाय के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
वहीं बृहस्पतिवार को हालात का जायजा लेने असम पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा था कि अब किसी भी हालात में उग्र संगठनों से बातचीत नहीं की जाएगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई ही अब अंतिम उपाय है।
वहीं राजनाथ ने असम में आदिवासियों पर हुए हमलों की
जांच एनआईए (नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी) से कराने की घोषणा की है।