ट्रेनों में आने वाले दिनों में वेटिंग लिस्ट का झंझट खत्म हो जाएगा। रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली सुविधा ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट की सुविधा दी जाएगी। इन ट्रेनों का संचालन जुलाई से प्रस्तावित है।
इन ट्रेनों में टिकट कन्फर्म करने के लिए डिग्रेड करने की भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए रिजर्वेशन कराते समय यात्रियों को फार्म पर इसके लिए ऑप्शन देना होगा।
रेलवे यात्रियों के लिए प्रीमियम ट्रेन की जगह सुविधा ट्रेन चलाने जा रहा है। जिसमें टिकट कन्फर्म ही मिलेगा। इस ट्रेन में टिकट कन्फर्म करने के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। यात्री को कन्फर्म टिकट के लिए की टिकट डिग्रेड और अपग्रेड भी की जा सकेगी।