फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का ऑडीशन आज जयपुर में

Tue, 14 May 2013 01:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत की लड़कियों के लिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट शुरू हो चुका है। 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का पहला ऑडीशन 12 मई को दिल्ली के हिल्टन होटल में हुआ था।
विज्ञापन


आज यानी 14 मई को 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का दूसरा ऑडीशन जयपुर के मैंगो होटल में 12 से 5 बजे के बीच आयोजित हो रहा है।

गौरतलब है कि 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' दिल्ली और जयपुर समेत कई और शहरों जैसे चंडीगढ़, शिमला, लखनऊ, जम्मू और देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा।

ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ऑडीशन में चयनित प्रतिभागियों को सेमीफाइनल राउंड तक जाना होगा। सेमी फाइनल राउंड पूरा होने के बाद ग्रांड फिनाले के जरिए तीन सुंदरियों का चयन होगा।

प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले श्री साई इंटरटेनमेंट के अनुसार 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लेने वाली प्रतिभागी का अविवाहित होना जरूरी है साथ ही उम्र 18 से 28 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन


ध्यान रहें आप केवल एक बार ही ऑडीशन दे सकते हैं। आप अपने नजदीकी शहर में ऑडीशन दे सकते हैं।

'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का तीसरा ऑडीशन चंडीगढ़ के सेक्टर 26 मध्य मार्ग में स्थित होटल प्रेजीडेंट में 16 मई को दोपहर 12 से शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।

इन ऑडीशन के बाद चयनित सभी प्रतिभागियों को सेमीफाइनल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाना होगा।

सेमीफाइनल राउंड के बाद फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का अंतिम राउंड यानी ग्रांड फिनाले 14 जून को दिल्ली में होगा, जिसमें हुस्न की तीन मलिकाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लेने के लिए http://missnorthindia.amarujala.com/ पर लॉग इन करके 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लीजिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें