सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह सच है कि टिया शार्प की दादी आज भी उसके हत्यारे से बेपनाह मुहब्बत करती है।
नन्हीं पोती की निर्मम हत्या करने वाला यह शख्स कोई और नहीं बल्कि दादी क्रिस्टीन बिकनेल का प्रेमी था। लेकिन आज भी बिकनेल को इस बात का भरोसा नहीं हो पा रहा है कि स्टुअर्ट हेजल ऐसा कैसे कर सकता है।
हालांकि बिकनेल यह अच्छी तरह से जानती है कि स्टुअर्ट ही वो हैवान है, जिसने उसकी नन्ही पोती के साथ बलात्कार किया, उसकी हत्या की, उसकी नंगी तस्वीरें खींची और उसकी लाश को पोलीपैक में भर दिया।
एक खास बात और है कि ब्रिटेन के इस सनसनीखेज हत्याकांड के सूत्रधार स्टुअर्ट ने बिकनेल से प्रेम के साथ साथ उनकी बहू से संबंध बनाए और उसका अंतिम निशाना बिकनेल की पोती टिया बनी। यानी स्टुअर्ट ने एक परिवार की तीन पीढ़ियों का इस्तेमाल किया।
बिकनेल ही वो पहली शख्स थीं जिन्होंने टिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्टुअर्ट उनके साथ ही था। बतौर साथी उसने बिकनेल को ढांढस भी बंधाया।
सुनवाई के दौरान बिकनेल ने बताया कि टिया, स्टुअर्ट के साथ्ा काफी समय बिताती थी। वो उसे बहुत पसंद था लेकिन इस घटना के बारे में उसे कानों-कान भनक तक नहीं लगी।
आज बिकनेल खुद को ही टिया की मौत का एकमात्र जिम्मेदार मानती हैं। उनका कहना है कि स्टुअर्ट ने जो किया सो किया लेकिन गलती उसकी है क्योंकि वो अपनी पोती का ख्याल नहीं रख सकी।
डेली मिरर से एक बातचीत में बिकनेल ने कहा कि स्टुअर्ट से उसकी पहली मुलाकात साल 2002 में हुई थी। वो काफी आकर्षक था औश्र अच्छा भी। जल्दी ही हम करीब आ गए और वो मुझे मेरा लगने लगा।
इस बातचीत में जो सबसे अचरज वाली बात सामने आई कि स्टुअर्ट को सेक्स से परहेज था। जबकि टिया को मारने से पहले उसने उसके साथ दुराचार किया था। इतना ही नहीं टिया की मां नताली शार्प औश्र स्टुअर्ट के बीच भी काफी करीबी संबंध थे। दो बार तलाक ले चुकी बिकनेल कहती हैं उसे इससे कोई ऐतराज नहीं था।