फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का ऑडीशन बरेली में आज

Sat, 25 May 2013 12:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत की लड़कियों के लिए आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' के छह ऑडीशन दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, शिमला, देहरादून और लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।
विज्ञापन


'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का सातवां ऑडीशन बरेली में सिविल लाइन्स स्थित होटल डिप्लोमेट रेसिडेंसी में 25 मई को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' ब्यूटी कॉन्टेस्ट का पहला ऑडीशन 12 मई को दिल्ली के हिल्टन होटल में, दूसरा जयपुर के मैंगो होटल में 14 मई को, तीसरा ऑडीशन चंडीगढ़ के होटल प्रेजीडेंट में 16 मई और चौथा ऑडीशन शिमला के होटल कॉममियर में 17 मई को और पांचवां ऑडीशन देहरादून में 22 मई को और छठां ऑडीशन लखनऊ के कंफर्ट इन होटल में 23 मई को आयोजित किया गया था।

ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेश्ान करा सकते हैं। ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ऑडीशन में चयनित प्रतिभागियों को सेमीफाइनल राउंड तक जाना होगा।
विज्ञापन


सेमी फाइनल राउंड पूरा होने के बाद ग्रांड फिनाले के जरिए तीन सुंदरियों का चयन होगा।

प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले अमर उजाला डॉट कॉम और श्री साई इंटरटेनमेंट के अनुसार 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लेने वाली प्रतिभागी का अविवाहित होना जरूरी है साथ ही उम्र 18 से 28 के बीच होनी चाहिए।

ध्यान रहें आप केवल एक बार ही ऑडीशन दे सकते हैं। आप अपने नजदीकी शहर में ऑडीशन दे सकते हैं।

'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' का आठवां ऑडीशन दिल्ली के होटल हिल्टन नेहरू प्लेस में 26 मई को दोपहर 12 से शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।

इन ऑडीशन के बाद चयनित सभी प्रतिभागियों का ग्रूमिंग सेश्ान होगा। इसके बाद सेमीफाइनल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाना होगा।

सेमीफाइनल राउंड के बाद फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का अंतिम राउंड यानी ग्रांड फिनाले 14 जून को दिल्ली में होगा, जिसमें हुस्न की तीन मलिकाओं का चयन किया जाएगा।

इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लेने के लिए http://missnorthindia.amarujala.com/ पर लॉग इन करके 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया' में भाग लीजिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें