फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के 'एच-बम' के दावों को अमेरिका ने किया खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग ने दावा किया है कि उनके पास परमाणु बम के अलावा हाइड्रोजन बम भी है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने किम जोंग उन के हवाले से कहा था कि देश 'ए-बम और एच-बम फोड़ने के लिए तैयार है।'
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया में आई इन खबरों के बाद अमेरिका के व्हाइट हाउस ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ऐसे किसी भी दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने एक बयान जारी कर इस बात को निराधार बताया और कहा कि उत्तर कोरिया ने अबतक हाइड्रोजन बम नहीं बनाया है।

अगर उत्तर कोरिया ने जो दावा किया है उसमें थोड़ी भी सच्चाई है तो यह उसके लिए के बहुत बड़ी उपलब्धि है। हालांकि, यह एक चिंता का विषय भी है और अमेरिका के लिए परेशानी का सबब भी। क्योंकि इन दोनों देशों में काफी मतभेद है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अमेरिका ने दावों को किया खारिज

व्हाइट हाउस प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट के मुताबिक वॉशिंगटन, प्योंगयांग के दावे को सिरे से खारिज करता है। हालांकि उन्होंने कहा, 'हम उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के विकास के खतरे को लेकर काफी चिंतित हैं।'

किम जोंग उन ने यह बयान राजधानी प्योंगयांग में ऐतिहासिक सैन्य स्थल का मुआयना करते वक्त दिया था। इस दौरान किम ने कहा कि उनके दादाजी किम इल-सुंग ने उत्तर कोरिया को एक शक्तिशाली परमाणु हथियारों वाला देश बनाया था, जो अपनी सुरक्षा के लिए ए-बम और एच-बम का भी इस्तेमाल कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें