फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकोनॉमी क्लास पैसेंजरों को एयर इंडिया नहीं परोसेगी मांसाहार

Sat, 26 Dec 2015 07:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली जनवरी से घाटे में चल रही एयर इंडिया डेढ़ घंटे तक उड़ान वाले विमानों के इकोनॉमी क्लास पैसेंजरों को मांसाहार नहीं परोसेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा लंच और डिनर के मेन्यू में से इसने चाय और कॉफी को भी बाहर कर दिया है। अभी तक एयर इंडिया डेढ़ घंटे तक के उड़ान वाले विमानों में सामिष और निरामिष सैंडविच और केक परोसा करती थी। 
एयर इंडिया के एक सर्कुलर के अनुसार, पहली जनवरी से सिर्फ शाकाहारी भोजन ही परोसे जाएंगे।
पिछले सप्ताह जारी एक सर्कुलर में एयर इंडिया ने कहा है, ‘यह निर्णय लिया गया है कि पहली जनवरी 2016 से 61 मिनट से 90 मिनट के उड़ान वाले विमानों के इकॉनोमी क्लास में सिर्फ भारतीय शाकाहारी भोजन ही परोसे जाएंगे।’ 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गैर-मेट्रो रूट की ज्यादातर विमाने इस श्रेणी में आती हैं। एयर इंडिया का कहना है कि उसने भोजन के स्तर को बेहतर किया है वहीं उद्योग के जानकारों का मानना है कि यह एकतरफा निर्णय है। 
पिछले महीने एयर इंडिया ने 11.80 लाख पैसेंजरों को गंतव्य तक पहुंचाया और इसकी बाजार हिस्सेदारी 16.2 फीसदी रही।
जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एयर इंडिया के कम अवधि के उड़ान भरने वाले विमानों में सिर्फ शाकाहारी भोजन परोसे जाने के निर्णय पर सवाल उठाया है। 
विज्ञापन

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कृपया बताएं कि यह निर्णय क्यों लिया गया? मैं इस निर्णय के तर्क को समझने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन वास्तव में सिर्फ कोशिश ही कर पा रहा हूं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें