प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के जाने पर रोक लगा दी गई है। ये फैसला सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने लिया है।
इस मुद्दे पर मंदिर प्रशासन ने एक नोटिस मंदिर में लगवाया है। जिसमें लिखा है कि मंदिर परिसर में गैर हिंदुओं की एंट्री रोक लगाई गई है।
अगर कोई गैर हिंदू मंदिर परिसर में जाना चाहता है तो उसे इसके बारे में पूरी जानकारी मंदिर प्रशासन को देनी होगी। उसे ये बताना होगा कि आखिर उसका मंदिर में एंट्री का उद्देश्य क्या है?
हालांकि सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बस नोटिस के जरिए ये जानकारी देने की कोशिश की गई है।