फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन यात्रा रद्द करने की कोई योजना नहीं: खुर्शीद

Tue, 30 Apr 2013 07:09 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को कहा कि अभी उनकी बीजिंग यात्रा रद्द करने की कोई योजना नहीं है। लद्दाख क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसपैठ को देखते हुए विपक्षी दल खुर्शीद से यात्रा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि विदेश मंत्री ने अपने विकल्प खुले रखते हुए कहा कि राजनीति में एक हफ्ते का वक्त काफी लंबा होता है।

संसद के बाहर पत्रकारों से खुर्शीद ने कहा कि क्या मुझे अपनी यात्रा रद्द करनी चाहिए। इस बारे में फैसला सरकार लेगी। हालांकि ऐसी कोई वजह नहीं है, जिसके चलते यात्रा रद्द करने का निर्णय लेना पड़े।

राजनीति में एक हफ्ते का वक्त बहुत ज्यादा होता है, इसलिए हमें आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए दोनों देशों के बीच व्याप्त टकराव की स्थिति का समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें