फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्यार का पंचनामा 2' सुपरहिट, 'शानदार' ने शाहिद को रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले हफ्ते रिलीज हुई शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' ने पहले दिन 11 करोड़ की कमाई की। फिल्म के पहले दिन की कमाई के बाद फिल्म से बहुत उम्मीदें बांधी गईं। लेकिन पहले दिन के बाद लगातार 'शानदार' ने निराश किया। यहां तक कि कई लोग तो शाहिद कपूर की सबसे खराब फिल्मों में इसका शुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 36.29 करोड़ की कमाई की है। शाहिद कपूर और आलिया ने पहली बार साथ में काम किया है। वहीं दो हफ्ते पहले आई 'प्यार का पंचनामा 2' ने लगातार बढ़िया कमाई कर रही है।
विज्ञापन

'शानदार' से आगे निकली 'प्यार का पंचनामा 2'

'शानदार' से एक हफ्ते रिलीज हुई 'प्यार का पंचनामा 2' ने दूसरे हफ्ते शानदार कमाई की है। शाहिद कपूर की 'शानदार' के आने से फिल्म के बिजनेस पर बुरा असर पड़ने की आशंका को भी फिल्म ने झुंठला दिया। फिल्म की कुल कमाई 52.30 करोड़ हो गई है। फिल्म के सुपरहिट होने की पार्टी भी आजकल निर्माता दे रहे हैं। 'प्यार का पंचनामा 2' की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट

#PyaarKaPunchnama2 crosses ₹ 50 cr mark. [Week 2] Fri 2.40 cr, Sat 3.25 cr, Sun 3.05 cr, Mon-Tue-Wed 4.35 cr. Total: ₹ 52.30 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) October 29, 2015
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें