फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की दो टूक, बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगे एंटनी

Wed, 07 Aug 2013 10:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों के हमले की घटना पर रक्षामंत्री के लचर बयान पर सरकार ने साफ कर दिया है कि एके एंटनी अपने बयान पर माफी नहीं मांगेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा, 'सदन में रक्षा मंत्री ने बहुत ही स्पष्ट बयान दिया है। अभी आर्मी चीफ बिक्रम सिंह घटनास्थल पर गए हैं। वो जो भी जानकारी देंगे, उसे सदन में बताया जाएगा।'

शुक्ला ने कहा, 'मैं भाजपा की माफी मांगने की मांग सहमत नहीं हूं। एनडीए सरकार में जब संसद पर हमला हुआ तो क्या बीजेपी ने माफी मांगी थी? भाजपा इस घटना का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।'
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर पांच भारतीय जवानों की हत्या कर दी गई थी। एंटनी ने संसद में अपने वक्तव्य में कहा था कि हमला करीब 20 आतंकवादी और पाकिस्तानी सेना की वर्दी पहने लोगों ने किया था। वहीं रक्षा मंत्रालय का कहना था कि हमले में पाकिस्तानी सेना शामिल थी।

इधर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की हत्या मामले में सरकार को पाकिस्तान के स्पष्टीकरण का इंतजार है।

खुर्शीद ने एक टीवी चैनल को बताया कि पाकिस्तान के सफाई देने के बाद ही हमें इस बात का पता चलेगा कि यह कैसे हुआ।

उन्होंने कहा, 'चीजें एक दिन में ठीक नहीं होती लेकिन ऐसी घटनाओं से दुख जरूर होता है। आगे बढने से पहले हमें यह देखना होगा कि पाकिस्तान क्या जवाब देता है। कोई फैसला लेने से पहले उसे संसद के सामने रखा जाएगा।'

भाजपा ने कहा, माफी मांगे एंटनी
सीमा पर भारतीय जवानों की हत्या के मामले में भ्रमित बयानों से नाराज भाजपा ने रक्षा मंत्री एके एंटनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पार्टी ने आरोप लगाया कि सीमा पर भारतीय जवानों की हत्या के मामले में एंटनी का यह बयान पाकिस्तान को क्लीन चिट देने जैसा है। इस मसले पर संसद में हंगामा करने के साथ ही भाजपा ने कहा है कि एंटनी को माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा बृहस्पतिवार को भी इस मसले पर संसद गरमाने की तैयारी में है। पार्टी ऐसे हालात में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से अलग से द्विपक्षीय वार्ता के पक्ष में नहीं है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि वार्ता के लिए यह समय उचित नहीं है। आडवाणी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने सरकार के खिलाफ ताल ठोकते हुए कहा कि भाजपा एंटनी से स्पष्टीकरण चाहती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें