फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसी चमत्कार से हल नहीं होगा चीन से विवाद'

Sat, 25 May 2013 07:57 PM IST
इझिमाला (केरल)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्री एके एंटनी का मानना है कि भारत और चीन के बीच संबंध मधुर होने में कुछ समय लगेगा। हम इस दिशा में कोई चमत्कार की उम्मीद नहीं करते।
विज्ञापन


एंटनी ने कहा कि भारत और चीन के बीच सहयोग और आपसी प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। दोनों मुल्क आपसी विवादों दूर करने के लिए बातचीत की प्रक्रिया में है। लेकिन इसमें वक्त लगेगा।

दोनों मुल्कों के रिश्तों में सुधार
एंटनी ने कहा कि चीन के साथ संबंध अब सहयोग और प्रतिस्पर्धा का मसला है। यह स्वाभाविक भी है। दोनों पड़ोसी हैं और साथ-साथ कार्य कर रहे हैं। कई मसलों पर हमारे संबंध सुधर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कुछ मसलों में हमारे बीच विवाद अब भी कायम है, जिसे हल करने के लिए बातचीत की प्रक्रिया जारी है। कुल मिलाकर दोनों के संबंधों में सुधार हुआ है।

सीमा पर अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने पर जोर देते हुए एंटनी ने कहा कि चीन तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश है। उसने सीमा पर अपनी सैन्य क्षमता और ढांचागत संरचना में बढ़ोतरी की है।

भारत की अर्थव्यवस्था में भी विस्तार हो रहा है। इस लिहाज से जरूरी है कि हम भी सीमा पर अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाएं।

सेना आधुनिक हथियारों से लैस
एंटनी ने कहा कि हमारी थल सेना अब और भी आधुनिक हथियारों से लैस है। उसका मनोबल भी ऊंचा हैं। थल, जल और वायु सभी क्षेत्र से हम पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमें अपनी सेना पर गर्व है।

एंटनी ने बताया कि पहले विकसित देश भारत को आधुनिक नहीं मानते थे लेकिन अब सभी हमारी सेना के साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं। भारत की सशस्त्र सेना के दुनिया के 48 देशों के साथ सैन्य संबंध हैं।
विज्ञापन


सशस्त्र बलों की सायबर कमान
एंटनी ने कहा कि देश में सशस्त्र बलों की जल्द एक सायबर कमान होगी। सशस्त्र बल सायबर कमान के गठन संबंधी प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। सशस्त्र बल इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

सायबर मामलों पर हमने थोड़ी देरी की लेकिन अब तैयारी कर ली गई है। जल्द ही सायबर कमान का गठन कर दिया जाएगा।

एंटनी ने कहा कि सरकार सायबर सुरक्षा मामलों पर काफी संवेदनशील है। वह इसे पुख्ता करने के लिए संयुक्त रूप से कार्य कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें