फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को मिला मुफ्ती का साथ, असहिष्णुता पर दी क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ़्ती मुहम्मद सईद ने दी पीएम मोदी को क्लीनचिट देते हुए कहा कि देश में असहिष्णुता नहीं बढ़ रही है। उन्होंने धार्मिक असहिष्णुता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि देश में धार्मिक भेदभाव नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए मुफ्ती मुहम्मद सईद ने कहा कि विरोधियों का काम ही विरोध करना है।
विज्ञापन


अपनी सरकार के कामकाज पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 8 माह से केवल विकास ही मुद्दा है। हर काम में वक़्त लगता है। मोदी की सोच को जमीन पर आने में भी वक़्त लगेगा। उन्होंने कहा कि बेवजह सरकार के कामकाज पर विवाद खड़े किये जा रहे हैं।

मुफ़्ती मुहम्मद सईद महबूबा की बेटी यानि अपनी धेवती के साथ आगरा घूमने आए थे।

विज्ञापन

असहिष्णुता को लेकर निशाने पर मोदी सरकार

धार्मिक असहिष्णुता को लेकर इन दिनों मोदी सरकार विपक्षी दलों और बुद्धिजीवियों के निशाने पर है। इनका आरोप है कि सरकार जानबूझकर लोगों में सांप्रदायिक खाई पैदा करने वालों को बढ़ावा दे रही है। इसके विरोध में तमाम साहित्यकार और लेखक अपना सम्मान और पुरस्कार लौटा चुके हैं।

सोमवार को कांग्रेस ने भी धार्मिक असहिष्णुता के खिलाफ विरोध मार्च निकाला था और राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा था। हालांकि कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन का बीजेपी ने यह कहते हुए पलटवार किया था कि रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जमीन घोटाले के लग रहे आरोपों से लोगों का ध्यान बंटाने की कवायद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें