अभिनेता शाहरुख खान को देशद्रोही बताने वाले बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पलटी मारी है और नया ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि मेरा उद्देश्य किसी को भी ठेस पहुँचाना कतई नहीं था। मैं अपना कल का ट्वीट वापस लेता हूँ।
मेरा उद्देश्य किसी को भी ठेस पहुँचाना कतई नहीं था। मैं अपना कल का ट्वीट वापिस लेता हूँ। 2/2— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 4, 2015
इस विषय पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करेंःhttps://www.facebook.com/Amarujala/
उन्होंने ट्वीट किया कि 'अगर भारत में असहिष्णुता होती तो अमिताभ के बाद सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख़ न होते, मेरे इस ट्वीट को कुछ लोगों ने अलग अर्थो में लिया है।'
अगर भारत में असहिष्णुता होती तो अमिताभ के बाद सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख़ न होते, मेरे ट्वीट को कुछ लोगो ने अलग अर्थो में लिया है। 1/2— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 4, 2015
कैलाश विजयवर्गीय के इस ट्वीट की खूब आलोचना हुई थी। यहां तक कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को ही कहा था कि उन्हें शाहरुख खान के बयान में कोई बुराई नजर नहीं आती।
असहिष्णुता के खिलाफ विपक्षी पार्टियों, साहित्यकारों और लेखकों के विरोध के चलते सरकार बैकफुट पर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार की खराब होती छवि के कारण भी पार्टी दबाव में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान के दबाव के चलते कैलाश विजयवर्गीय को अपनी ट्वीट वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।