बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को फिट रहने के लिए घर पर नियमित रूप से चुपचाप योग करने की सलाह दी है। नीतीश ने कहा कि मैंने अखबारों में पढ़ा है कि शाह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में योग करेंगे।
नीतीश ने पूछा कि क्या उन्होंने अपना शरीर देखा है, यह योग करने लायक है भी या नहीं। लगे हाथ भाजपा अध्यक्ष को सलाह देते हुए कहा कि फिट रहने के लिए उन्हें नियमित रूप से घर में योग करना चाहिए। इससे उनमें आंतरिक बदलाव भी आएगा।