फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के खौफ में जी रहे हैं तिहाड़ जेल के कैदी

Sat, 13 Jun 2015 09:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कई सालों से जेलों में सुधार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं दुर्भाग्य यह है कि अभी कई जेलें अभी तक भी कैदियों के लिए क्रूरता का अड्डा बने हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, जो कैदी खुद को बचाने या आत्मरक्षा करने में सक्षम नहीं उनका जेल में मौजूद कुछ पुराने कैदी यौन शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन


तिहाड़ सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कुछ कैदी अपने छोटे या नए साथियों का शारीरिक और मानसिक शोषण करते हैं। लेकिन यहां कैदियों को सबसे ज्यादा भय यौन शौषण से लगता है।

यौन शोषण करने वाले कैदी उन कैदियों को ज्यादा निशाना बनाते हैं जो देखने में चिकने और हैंडसम नजर आते हैं। साथ यहां 25 ये कम उम्र कैदियों को भी पुराने कैदियों की ओर से यौन शोषण का शिकार बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लड़के का पूरा गैंग करता है बलात्कार

तिहाड़ जेल के कैदियों के साथ जो बीतती है उसे लेकर तिहार की सजा काट चुके कम्यूटर इंजीनियर ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। हत्या जुर्म के एक साल तिहाड़ की सजा काट चुके 26 वर्षीय इंजीनियर का कहना है कि वो ज्यादा उम्र का दिखने के लिए शेविंग करना भी बंद कर दिया था ताकि हवस के भूखे कैदी उसे परेशान न कर सकें।

उसने बताया कि जब जिस किसी कैदी को हवस का शिकार बनाया जाता उस दिन पूरा गैंग ही उस लड़के का यौन शोषण करते। जब एक किसी का यौन शोषण करता दूसरे देखकर मजा लेते।

उसने बताया कि ग्रुप के लोग दूसरे ग्रुप के लोगों पर हमला करते और फिर जिसको पकड़ पाते उसका पूरा ग्रुप बलात्कार करते। इंजीनियर ने बताया कि वह ऐसे दुराचार से बचने के लिए अपनी सेल से बाहर चला जाता था।

उसने बताया के जेल में ऐसा माहौल बना दिया जाता है जो कैदी को शोषक बना देता है। वहीं कुछ लोग दर्द और शोषण के बीच जीना सीख जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें