फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार गलती हुई, अब दोबारा नहीं होगी : नीतीश

Mon, 02 Mar 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अब लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब वह आ गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि एक बार गलती हुई, अब दोबारा नहीं होगी।
विज्ञापन


पटना के गांधी मैदान में जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को कोई खास तव्वजो नहीं दी। नीतीश ने कहा कि बिहार का अपमान नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी और जनता के साथ मांझी गलत कर रहे थे। वह भूल गए थे कि जो बना सकता है वह हटा भी सकता है।

पार्टी ने उन्हें सबसे बड़ा पद दिया था, लेकिन वह पार्टी को ही कमजोर करने में लग गए। अनाप-शनाप बयान देने लगे। बिहार में काम के बदले प्रवचन का दौर चल गया था। उनकी गलतियों के लिए लोग मुझे जिम्मेदार बता रहे थे। जदयू के लोग अलग-थलग पड़ रहे थे।
विज्ञापन


यह सब खेल भाजपा के इशारे पर हो रहा था। मांझी को काम करने के लिए मैंने बैठाया था, पर वह मुझे ही बदनाम करने लगे। पार्टी ने कहा कि पद छोड़ दो तो नाराज हो गए। विधानसभा भंग करने की सिफारिश करने लगे।

देश बिहार की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है : शरद
इससे पूर्व सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष शरद यादव ने आम बजट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश बिहार की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है। भूमि अधिग्रहण को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बिल को वापस ले। इसके लिए जदयू के लोग एक दिन का उपवास रखेंगे।

यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोई रोड मैप नहीं है। पूंजीपतियों के लिए केंद्र ने बजट लाया है। गरीबों के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कालेधन को लेकर केंद्र सरकार की नीति साफ नहीं है। काले धन वालों से ही केंद्र की सरकार चल रही है।

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ नीतीश करेंगे उपवास
बिहार के सीएम नीतीश कुमार केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ एक दिन का सांकेतिक उपवास करेंगे। साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में भाजपा के वादों की सच्चाई बताने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही है।

पटना के गांधी मैदान में जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश ने रविवार को बिहार में विधानसभा चुनावों के अभियान की शुरुआत कर दी। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की निंदा करते हुए नीतीश ने कहा कि यह काला कानून है। इससे किसानों से जमीन लेकर उद्योगपतियों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ पूरे राज्य में एक दिन का उपवास रखा जायेगा। वैसे नीतीश ने तारीख की घोषणा नहीं की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें