फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ छोड़ दे लंका रावण गढ़ छोड़ दे...

Sun, 01 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
होली रंग महोत्सव में होल्यारों ने होली गीत पेश किए। रविवार को पांच गांवों की टीमों को होली का प्रदर्शन करना था, लेकिन भारी वर्षा के चलते दो ही टीमें आ सकीं। । ग्राम पंचायत डैंसली और ग्राम पंचायत खतेड़ा की होली कमेटी एकधार के होल्यारों ने होली का शानदार प्रदर्शन किया। होली की शुरुआत होली कमेटी एकधार के पीतांबर जोशी, महेश डांगी, नवीन सक्टा, लक्ष्मण सिंह, दीप जोशी के नेतृत्व में आए होल्यारों ने ‘गढ़ छोड दे लंका रावण गढ़ छोड़ दे’ पेश की।
विज्ञापन


‘रच्यो रच्यो महारण रंग फाग से की, कुरुक्षेत्र पांडव कौरव ने, पहलो पडवा जिनके हैं दस नाम, हरजी सकल अयोध्या पानन छाई’ आदि होली गीतों की शानदार प्रस्तुति की। इसके बाद नारायण सिंह देउपा, शिवराज सिंह, दिवान गंगोला, कैलाश राम के नेतृत्व में आए डैसली के होल्यारों ने ‘चल भीम से पड गई रार कीचक मारो छ और चंपा के नौ दश फूल मालिन गूथो है, गीत की प्रस्तुति दी। आयोजन समिति की ओर से ईश्वरी साह, विमल कलौनी, संजय फर्त्याल, मुकेश साह, गणेश खर्कवाल, दीपक सुतेड़ी आदि ने सभी का स्वागत किया।

इससे पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने दूसरे दिन रविवार को होली का श्रीगणेश किया। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए होल्यारों का स्वागत किया। आयोजन समिति ने विधायक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन शिक्षक नरेश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें