फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और मोदी पर जमकर बरसे नीतीश

Wed, 19 Jun 2013 03:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा में बहुमत हासिल करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


नीतीश ने कहा, "भाजपा ने कभी बिहार के मॉडल के प्रशंसा नहीं की, जबकि बिहार में न्यूनतम मजदूरी आय अमीर राज्यों से कहीं ज्यादा है। बिहार में न्यूनतम मजदूरी आय 162 रुपये है। यह भाजपा को कौन सा संस्कार है।"

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार में जब 2010 में विधानसभा चुनाव हुए तो उस समय भाजपा ने मोदी को क्यों नहीं बुलाया। अगर भाजपा 2010 के चुनाव में नरेंद्र मोदी को बुलाती तो यह गठबंधन तभी टूट जाता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय जनता दल की भाषा एक जैसी है। हम किसी पार्टी के मामले में दखल नहीं देते, लेकिन भाजपा दिन में सपने देख रही है। नीतीश ने कहा कि अब बिहार में सेकुलर सरकार चल रही है।
विज्ञापन


विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के समर्थन देने के लिए नीतीश ने कांग्रेस का धन्यवाद किया। नीतीश ने कहा जेडीयू गठबंधन बनाए रखना चाहती थी, लेकिन भाजपा की विभाजनकारी नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें