फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को उनके गढ़ में ललकारेंगे नीतीश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ही गढ़ में घेरने की रणनीति में विपक्षी पार्टियां जुट गई हैं। छह मार्च को बनारस में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में देशभर से किसानों को बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गुजरात की पटेल नव निर्माण सेना के हार्दिक पटेल इस महापंचायत में आवाज बुलंद करेंगे। इसकी रूपरेखा पटेल नव निर्माण सेना और जदयू के नेता और कार्यकर्ता तैयार करने में जुटे हैं।

शुक्रवार को नव निर्माण सेना की ओर से तेलियाबाग पटेल धर्मशाला में आयोजित किसान महापंचायत गोष्ठी में वक्ताओं ने इसका एलान किया। मुख्यअतिथि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी त्यागी ने कहा कि गुजरात के फायर ब्रांड नेता हार्दिक पटेल का आंदोलन बेकार नहीं जाएगा।
विज्ञापन


देश की राजनीति अब नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमेगी, इसके लिए लोगों को तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भी यहीं के हैं और भावी पीएम भी यहीं से निकलेगा। अब वक्त आ गया है कि समाज के लोग एकजुट हों।
विज्ञापन

'अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा'

बहुत दिनों तक समाज के लोगों को धोखे में रखा गया लेकिन अब खुलकर अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि पटेल नव निर्माण सेना के हार्दिक पटेल के नेतृत्व में आरक्षण मुद्दे पर जो आंदोलन गुजरात में चल रहा है, जदयू उसका समर्थन करता है। साथ ही हार्दिक पटेल के साथ घटी घटना का कड़ा विरोध करता है।

सरदार बल्लभ भाई पटेल ने जूनागढ़ और हैदराबाद रियासत को एक कर मिसाल कायम की। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात का आरक्षण आंदोलन गुजरात मॉडल की कलई खोलने के लिए काफी है। क्योंकि जब शिक्षित युवा वर्ग आंदोलन की राह पर है तो इससे साफ है कि गुजरात मॉडल छलावा है।

पटेल नव निर्माण सेना की राष्ट्रीय समिति के सदस्य सुशील कश्यप ने कहा कि छह मार्च को किसान महापंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हार्दिक पटेल के अलावा कई बड़े नेता शामिल होंगे। जल्द ही स्थान फाइनल कर लिया जाएगा। इस मौके पर जदयू सांसद आरसीपी सिंह, अखिलेश कटियार, डॉ. आरएस पटेल, यूपी संगठन प्रभारी ललिता कटियार, अवधेश सिंह आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें