फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS नेटवर्क के 13 लोग गिरफ्तार, 8 की लिस्ट जारी

Sat, 23 Jan 2016 07:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पूर्व सुरक्षा एजेंसियों ने देश के विभिन्न हिस्सों से आईएस के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


साथ ही एनआईए ने आठ ऐसे लोगों की सूची जारी की है जो अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और देश के खिलाफ साजिश रच रहे आईएस नेटवर्क का हिस्सा हैं। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार को हिरासत में लिए गए 14 लोगों में से 13 को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया गया।

एनआईए ने स्थानीय पुलिस की मदद से छह शहरों - बेंगलुरू, तुमकुर, मंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई और लखनऊ में एक साथ 12 ठिकानों पर तलाशी और छापेमारी में इन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जनूद-उल-खलीफा-ए-हिंद संगठन के सदस्य

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सभी संदिग्धों ने जनूद-उल-खलीफा-ए-हिंद नामक संगठन बना रखा था। इसकी विचारधारा एकदम आईएस जैसी है। ठाणे से गिरफ्तार मुदाब्बिर शेख इस संगठन का मुखिया है।

ये सभी संदिग्ध एक-दूसरे के संपर्क में थे। 26 जनवरी से पहले ये विभिन्न प्रतिष्ठानों पर बम विस्फोट और विदेशियों पर हमला करने की तैयारी में थे। एनआईए ने राज्यों की पुलिस से सहयोग करके आईएस के इन संदिग्धों को गिरफ्त में लिया। इन्हें विस्तृत पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है।

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इनके संगठन की जड़ें देश में कई जगह फैली हैं। तलाशी के दौरान विस्फोट कराने में उपयोग होने वाले सर्किट बरामद किए गए हैं। एनआईए ने कहा कि इन जगहों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, बे-हिसाब नकदी, जिहादी साहित्य और वीडियो एवं बम तैयार करने वाली सामग्री सहित कई चीजें बरामद की गईं।
विज्ञापन

एनआईए ने जारी की आठ नामों की सूची

एनआईए ने कहा, 'ये लोग विस्फोटक, हथियार की खरीद का एक चैनल स्थापित करने, हथियार चलाने की ट्रेनिंग सहित प्रशिक्षिण शिविरों के आयोजन के ठिकाने चिन्हित करने, भारत में पुलिस अधिकारियों, विदेशियों को निशाना बनाने के लिए नए सदस्यों को प्रोत्साहित करने और भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।'

एनआईए ने कहा कि उसे सूचना मिली थी कि देश के अलग-अलग शहरों में कुछ लोग देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी कृत्यों को अंजाम देने के लिए खुद को संगठित कर रहे हैं।

एनआईए को इस संगठन से जुड़े आठ और लोगों की तलाश है। इसके लिए एनआईए ने आठ लोगों के नामों की एक सूची जारी की है। उसे उम्मीद है कि इन लोगों के पकड़े जाने के बाद आईएस के और खैरख्वाहों के बारें में जानकारी मिल सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें