भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष के बीच अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में मुलाकात होने की संभावना नहीं है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बैठक होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि यूएन महासभा सत्र से इतर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात एजेंडे में नहीं है।
सूत्रों के हवाले से डॉन ने कहा कि अमेरिका समेत यूएन सुरक्षा परिषद के अन्य स्थायी सदस्यों ने भारत और पाकिस्तानी के दोनों नेताओं से महासभा को संबोधन के दौरान टकराव नहीं करने को कहा है।