फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने किया अतुल माहेश्वरी सेतु का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी सेतु का मंगलवार को विधिवत ढंग से लोकार्पण एवं नामकरण मंगलवार को सूबे के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने किया। इस मौके पर शिवपाल यादव ने कहा कि यह वास्तव में स्व. अतुल जी को सच्ची श्रद्घांजलि है। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का काम किया था। इस मौके पर पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने इसे अविस्मरणीय क्षण बताया तो कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि यह मेरठ के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह ठीक दस बजे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचे और और शिलापट का अनावरण कर इसका विधिवत ढंग से नामकरण एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला लंबे समय से लोगों की अपेक्षाओं एवं उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। अमर उजाला परिवार से उनके परिवार का पुराना नाता रहा है और खास तौर पर अतुल जी के व्यक्तित्व की पत्रकारिता जगत में अपनी विशेष पहचान रही। पत्रकारिता को उन्होंने नई दिशा दी एवं समाज के हित में काम किया। सामाजिक कार्यों में उनकी बेहद रुचि थी। उन्होंने कहा कि आज मीडिया के बदलते दौर में भी अमर उजाला सशक्त रूप से जनता के बीच अपनी पकड़ बनाए है। यह अतुल जी द्वारा दी गई दिशा का ही परिणाम है।

उन्होंने मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाए जाने का भी समर्थन करते हुए कहा कि वे इसके लिए पूरा प्रयत्न करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मेरठ क्रांति का शहर रहा है। यह मामूली नहीं बल्कि ऐतिहासिक शहर है। ऐसे शहर के विकास के लिए काम करने वाले व्यक्ति केनाम पर सेतु का नाम रखा जाना अपने आप में प्रशंसनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल जी के सामाजिक योगदान को किया याद

कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि यह मेरठ के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है कि एक शानदार व्यक्तित्व के नाम पर इस पुल का नामकरण हुआ। अतुल जी के नेतृत्व में हमेशा अमर उजाला ने जनहित के मुद्दों को जोर शोर से उठाया एवं समाज तथा राजनीति को भी आइना दिखाने का काम किया। यह सिलसिला आज भी उन्हीं की प्रेरणा से जारी है। स्मार्ट सिटी पर उन्होंने पूर्ण समर्थन की घोषणा की।

मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यह मेरठ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस दिन को बेहद खुशी का दिन बताया। उन्होंने कहा कि अतुल जी ने हमेशा जनहित में पत्रकारिता की। साथ ही उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए मिल मिलकर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। सांसद बोले की सेतु का नामकरण पूरी पश्चिम की जनता के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों को बुके एवं शॉल भेंटकर किया गया।

इस मौके पर विधायक डा. सरोजिनी अग्रवाल, गुलाम मोहम्मद, प्रभुदयाल वाल्मिकी, जिलाधिकारी पंकज यादव, एसएसपी डीसी दूबे, चौधरी राजपाल सिंह, मोहम्मद अब्बास, अय्यूब अंसारी, पूर्व सांसद हरीशपाल, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, किरण जाटव, पिंटू राणा, इसरार सैफी, ओमपाल गुर्जर, डा. राजकुमार सांगवान जैसे नेता मौजूद रहे। एमडीए सिटी एसके दूबे, एसपी सिटी ओमप्रकाश, डीआईओएस श्रवण कुमार यादव, एसपी ट्रैफिक पीके तिवारी आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सविता चड्ढा, शांति निकेतन स्कूल के डायरेक्टर विशाल जैन, सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन, रामदत्त शर्मा, अफजाल सैफी, नरेन्द्र यादव, डा. राजेश, हिफ्जुर्रहमान अंसारी, मोहम्मद चांद, इंद्रमुनि त्यागी, संगीता राहुल, चैतन्य देव स्वामी, मेघराज यादव, सरवत चौधरी तथा मोहम्मद चांद आदि शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें