खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश के मुद्दे पर अन्नाद्रमुक ने चेताया है कि अगली सरकार इस फैसले को पलट देगी। राज्यसभा में अन्नाद्रमुक सांसद वी. मैत्रेयन ने कहा कि सरकार ने विपक्षी दलों से इस मसले पर कोई राय मशविरा नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष सत्ता में आया तो वह इस फैसले को बदल देगा।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राज्यसभा में रिटेल में एफडीआई पर आखिरकार संसद की मुहर लग गई। मैत्रेयन ने बताया कि इस मसले पर सरकार की असली परीक्षा जनता की अदालत में होगी। मुझे पूरा यकीन है कि जनता इस फैसले को नकार देगी। मैत्रेयन ने राज्यसभा में एफडीआई पर बहस के लिए प्रस्ताव पेश किया था।
मैत्रेयन ने कहा कि एफडीआई का फैसला केवल कागज पर रहेगा। यह किसी भी राज्यों में लागू नहीं हो पाएगा। इस मुद्दे पर देशभर में बहस शुरू हो गई है। अंतिम फैसला जनता यूपीए को हराकर कर देगी।