फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान बिना शर्त बात को तैयार, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Sat, 28 Nov 2015 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बिना शर्त भारत से बातचीत करने के लिए तैयार हो गए हैं। पाक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शरीफ अपने पड़ोसी मुल्कों से अच्छे संबंध रखना चाहते हैं।
विज्ञापन


पाक मीडिया के अनुसार नवाज शरीफ ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से कहा है कि वो भारत से बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हैं।

नवाज शरीफ का ये बयान राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन के दौरान आया जब वो ब्रिटेन के प्रधान मंत्री से रुबरू हुए।

पाक मीडिया के अनुसार नवाज शरीफ ने डेविड कैमरन से कहा वो शांति चाहते हैं इसलिए भारत के साथ बिना किसी शर्त के बातचीत करने को तैयार हैं।

इससे पहले शरीफ कश्मीर पर राग अलाप रहे थे। नवाज ने कश्मीर मुद्दे को सन 1947 के बंटवारे का अधूरा एजेंडा करार दिया था।

मंत्री से बहस करने पर IPS संगीता का हुआ तबादला

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बहस के बाद चर्चा में आई फतेहाबाद की महिला एसपी संगीता कालिया का तबादला कर ‌दिया गया है। संगीता कालिया को ट्रांसफर करते हुए इंडिया रिजर्व बटालियन मानेसर भेजा गया है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को क्लीन चिट दे दी गयी है। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता जवाहर यादव ने कहा कि कोई पुलिस अधिकारी मंत्री से बड़ा नहीं होता।

इससे पूर्व इस मुद्दे पर सुबह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दो ट्वीट किए थे। विज ने पहले ट्वीट में लिखा है कि प्रशासन के सताए लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए मैं कोई भी कीमत चुकाने व कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं। एक अन्य टवीट में लिखा कि काम न करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ मेरी जंग जारी रहेगी।

गौरतलब है कि एक दिन पहले फतेहाबाद की कष्ट निवारण समिति की बैठक में एसपी संगीता कालिया और अनिल विज के बीच अवैध शराब की बिक्री को लेकर इतनी बहस हो गई थी कि विज ने एसपी को मीटिंग से जाने के लिए कह दिया था।

पलटकर जवाब देते हुए एसपी ने जाने से मना कर दिया था। विज की बीच में मीटिंग छोड़ चल दिए थे।

आतंकियों से नहीं बचा सकती सेना: फारूक

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फ‌िर से व‌िवाद‌ित बयान द‌िया है। इस बार उन्होंने कहा कि कहा कि हमारी पूरी सेना मिलकर भी आतंकियों और उग्रवादियों से लोगों को नहीं बचा सकती है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर मसले का हल निकाला जाना चाहिए ताकि जम्मू कश्मीर की जनता शांति से रह सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकियों से उनकी जान को खतरा है और किसी भी वक्त उनकी हत्या हो सकती है।

गौरतलब है कि उनके कल उन्होंने कहा था कि पीओके का हिस्सा पाकिस्तान ‌का है और उसी के पास रहेगा,जबकि कश्मीर भारत का।

देश में बढ़ रहा कालाधनःबाबा रामदेव

कालेधन पर सरकार को घेरते हुए बाबा रामदेव ने कहा है कि कालाधन बढ़ता ही जा रहा है। बाबा ने कहा वह बढ़ रहा है क्योंकि उसपर कोई कर नहीं लगता है।

गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव के दौरान कालाधन के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था।

वहीं जब उनसे यह सवाल किया गया कि पीएम मोदी के 15 लाख रुपए वाला वादा कब पूरा किया जाएगा तो उन्होंने कहा कि इसके टाइमिंग की जानकारी तो पीएम ही दे पाएंगे।

बाबा के बयान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने उनसे सवाल पूछा है कि जैसा आंदोलन बाबा ने कालाधन मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ किया था वह अब बीजेपी के खिलाफ क्यों नहीं करते?

पत्रकारों के संग पीएम का दिवाली मिलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों के लिए बीजेपी मुख्यालय पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें देश जाने-माने अखबारों,टीवी चैनलों के पत्रकारों ने शिरकत की।

इस समारोह में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, वैंकैया नायडू, नितिन गडकरी, और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहे।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे समाज में त्योहार हमारी सामाजिकता दर्शाते हैं।हमारे देश में कुंभ मेले का आयोजन होता है जिसमें गंगा के किनारे यूरोप का एक छोटा देश बसता है।

उन्होंने कहा कि मेरी व्यस्तता की वजह से कार्यक्रम मे देरी हुई, और अगर यह कार्यक्रम नहीं होता तो फिर क्रिसमस तक का इतंजार करना पड़ता।

वहीं अमित शाह ने पत्रकारों को नववर्ष की बधाई दी क्योंकि दिवाली के साथ ही नव वर्ष की शुरूआत होती है। इसके बाद मोदी मंच से उतरकर आयोजन ‌स्‍थल के बीच में आ गए और इसके बाद पत्रकारों की उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गयी।

थूककर चाटने वाले हैं आजमःअहमद बुखारी

दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अहमद बुखारी ने कानपुर में आजम खां के ख‌िलाफ जमकर आग उगली। उन्होंने कहा कि आजम खां की वजह से समाजवादी पार्टी 2017 में विधानसभा चुनाव हारेगी।

आजम से हिंदू और मुस्लिम, सभी नाराज हैं। वह भी अगले विधानसभा चुनाव में सपा का खुलकर विरोध करेंगे। अगर मुलायम सिंह यादव ने आजम खां को हटा दिया तो यूपी में आतिशबाजी होगी। उन्होंने सपा सरकार को खत लिखकर मुलायम सिंह को वादाखिलाफी याद दिलाई है।

मुलायम को दिल्ली में आजम ने इस्तीफा दिया और गाजियाबाद से वापस आकर इस्तीफा वापस ले लिया। थूक कर चाटने का काम किया है। गंगा और गाय पर आजम खां के सकारात्मक रुख पर पूछे गए सवाल पर बुखारी ने कहा कि आजम को किसी से मुहब्बत नहीं हो सकती है।

पूरे देश में गोहत्या पर रोक है, लेकिन रामपुर में गाय काटकर बेची जा रही हैं। गाय पर हिंदुओं की आस्था है। इसलिए गोहत्या पर पाबंदी का सख्ती से पालन हो। गाय बेचने, खरीदने और काटने वालों पर बराबर की कार्रवाई होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आजम खां ने मौलाना बुखारी को आरएसएस का आदमी बताया था। उनका कहना था कि उनके बेटे ने गैर मुस्लिम लड़की से शादी की जिसका विरोध नहीं हुआ। अगर मेरा बेटा ऐसा करता तो आरएसएस वाले इसे लव जिहाद का नाम दे देते।
विज्ञापन

गैस सिलेंडर फटा, 3 बच्चे जिंदा जले

पंजाब के लुधियाना में एक भयानक हादसे में तीन बच्चे जिंदा जल गए हैं। ये घटना लुधियाना के शेरपुर इलाके में रसोई गैस के सिलेंडर में ब्लास्ट होने के कारण हुई है।

मरने वालों में दो बच्चियां शामिल हैं। जबकि चौथा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

बच्चों के कहने पर मां सुनीता चाय बनाने लगी। उसी वक्त गैस के चुल्हे से सिलेंडर में लगी पाइप अलग हो गई। तभी आग चारों तरफ कमरे में फैल गई।

हादसे की खबर मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें