छुट्टियों से लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नए साल में काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस को मजबूत करने लिए मुंबई दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने जहां एनएमआईएमएस में छात्रों के बीच बातचीत के दौरान मोदी सरकार को घेरा। जीएसटी समेत महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर उन्होंने जमकर निशाना साधा।
इसके बाद राहुल गांधी ने मुंबई के बांद्रा से पदयात्रा भी निकाली। इस दौरान राहुल ने चौपाल भी लगाई और आम लोगों से रूबरू हुए। राहुल की ये पदयात्रा धारावी तक चलेगी।
पदयात्रा से पहले मुंबई के नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) में बोलते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का ध्यान किसानों और खेती पर नहीं है, बल्कि उनका फोकस कहीं और है। हमारी कोशिश है कि वो इस मुद्दे पर ध्यान दें।
एनएमआईएमएस में छात्रों के बीच बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने जीएसटी बिल को नहीं रोका। हम इस बिल को बहुत पहले ही पास कराना चाहते थे लेकिन बीजेपी ने इसे 7 साल से रोक के रखा। अरूण जेटली और प्रधानमंत्री मोदी ने इसमें रूकावट डाली।
राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी के कामकाज में भारी बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है, उसके लिए अब तक काम भी शुरू नहीं हुआ है। सरकार को चाहिए पहले उस पर काम शुरू हो। कांग्रेस पार्टी वास्तव में जीएसटी को सही टाइम पर लाना चाहती थी। इसके प्रारूप को हमने पूरी तरह से तैयार किया। राहुल ने ये जरूर कहा कि हम जीएसटी को नहीं रोक रहे हैं।
स्वामी बोले आमिर ने फिल्म प्रमोशन के लिए ISI से ली थी मदद
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आमिर खान पर हमला बोला है। स्वामी ने आमिर खान की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से गठजोड़ की बात कही। उन्होंने कहा कि आमिर खान ने फिल्म 'पीके' के प्रमोशन के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की मदद ली थी।
स्वामी ने आमिर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'आमिर खान अपनी फिल्म पीके के प्रचार के लिए पाकिस्तान के आईएसआई से गठजोड़ किया था।' उनके इस बयान से विवाद होना तय है। हालांकि, अभी आमिर खान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
--
आमिर खान इन दिनों अपने असहिष्णुता पर दिए बयान को लेकर भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। गौरतलब है कि एक अखबार से साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा था कि देश में जैसा माहौल है उनको देखकर उन्हें और उनकी पत्नी को डर लगता है। उनकी पत्नी किरण राव ने उनसे देश छोड़ने की बात भी कही थी। उनके इस बयान के बाद उनका जमकर विरोध हुआ।
विरोध का आलम यह है कि मकर संक्रांति के अवसर पर एमपी के इंदौर में आयोजति एक कार्यक्रम में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी उन पर हमला बोला। उन्होंने आमिर की आने वाली फिल्म 'दंगल' को लेकर टिप्णी करते हुए कहा कि एक को सबक सिखाया है अब दूसरे की बारी है।
उन्होंने लोगों से इशारों ही इशारों में अपील करते हुए कहा, अब 'दंगल में मंगल' करना है। उनका इशारा साफ तौर पर आमिर खान की आगामी फिल्म दंगल की ओर ही था। इससे पहले संघ नेता राम माधव भी आमिर खान के असहिष्णुता पर दिए बयान को लेकर उन पर टिप्पणी कर चुके हैं।
बुर्किना फासोः होटल के बाहर धमाका, 20 लोगों की मौत
बुर्किना फासो की राजधानी ऊगाडूगू में एक होटल के बाहर आतंकियों ने कार बम धमाका किया। इस धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई। धमाके के बाद आतंकियों ने कई लोगों को बंधक भी बना लिया।
अधिकारियों के मुताबिक बंधक बनाए गए करीब 30 लोगों को छुड़ा लिया गया है। स्पलेंडिड होटल पर शुक्रवार शाम को हमला हुआ था जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले होटल के बाहर कार बम धमाके हुए और उसके बाद नकाबपोश बंदूकधारियों ने होटल में घुसकर कई लोगों को बंधक बना लिया था।
सूचना मंत्री रेमिस डांडजीनोऊ ने ट्वीट किया कि कम से कम 30 बंधकों को छुड़ा लिया गया है और सेना का अभियान अभी चल रहा है। होटल से छुड़ाए गए लोगों में लोक निर्माण मंत्री क्लीमेंट सवादोगो भी शामिल हैं। दो भारतीय भी होटल में फंसे थे लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
ट्रिपल मर्डरः मां समेत जुड़वा बेटों की हत्या
कोलकाता में मां और उसके दो बेटो की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक दक्षिणी कोलकाता के कराया इलाके में एक 35 वर्षीय महिला और उसके 16 वर्षीय दो जुड़वा बच्चों समेत तीनों लोगों की हत्या कर दी गई। महिला और बच्चों का शव घर में ही बरामद किया गया। घटना शनिवार सुबह की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिणी कोलकाता के कराया इलाके में तब सनसनी फैल गई जब एक महिला और उसके दो जुड़वा बेटों का शव घर में पड़ा मिला।
पुलिस के मुताबिक महिला जेसिका फोनसेका 35 वर्ष और उसके दो बेटों, डैरेन जोशवा का शव घर के प्रथम तल पर पड़ा मिला, जबकि उसके 49 वर्षीय पति नेल गंभीर घायल अवस्था में मिलेद्व महिला के पति को उपचार के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तीनों शवों को जेसिका की बहन शबाना ने देखा, जो कि उसी बिल्डिंग में रहती है जहां वारदात हुई।
जेसिका की बहन शबाना ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि उसकी बहन का परिवार डलहौजी इलाके के रेस्त्रां गया था और करीब 11 बजे� रात डिनर कर लौटा।
पुलिस के मुताबिक करीब 3 से और 5 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से हत्या से जुड़े सबूत एकत्रित किए।
वहीं ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर देवाशीष बोराल का कहना है शवों के गले पर गहरे तरीके से वार किया गया है। हत्या के विभिन्न पुहलुओं के जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है जेसिका के पति की हालत में सुधार आने के बाद उनके बयान दर्ज करेगी।
बता दें कि जिस जगह यह तिहरा हत्याकांड हुआ है उसके दाएं तरफ सरकारी आवासीय क्षेत्र है जहां पूर्व मुख्यमंत्री बुद्घदेव भट्टाचार्य रहते हैं। पॉश इलाके में हुए इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
सरकारी कर्मचारी पर हमला करने वाले आप MLA के पति गिरफ्तार
आम आदमी पार्टी की दिल्ली के आरके पुरम से विधायक के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि आप की विधायक प्रमिला टोकस के पति को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के लिए गिरफ्तार किया है।
बता दें कि प्रमिला टोकस के पति धीरज पर दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में केंद्र सरकार के एक कर्मचारी को कथित तौर पर उसके कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने और उस पर हमला करने के आरोप हैं।
पुलिस कई दिनों से उन्हें नोटिस भेज रही थी जिस पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जिसके बाद पुलिस ने धीरज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर को सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
इस मामले में उनपर आरोप लगा था कि आरके पुरम के सेक्टर 12 में अवैध झुग्गी झोपड़ियों को हटाने के दौरान आरके पुरम की विधायक प्रमिला टोकस के पति धीरज और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के कहने पर कई महिलाओं ने उन्हें पीटा था। प्राथमिकी के साथ संबद्ध की गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि विधायक ने हमले के लिए उकसाया था।
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच में शामिल होने के लिए पुलिस ने धीरज को नोटिस भेजे थे लेकिन उन्होंने उन पर प्रतिक्रिया नहीं दी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रमिला को भी नोटिस भेजा गया है। अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
बाजीराव मस्तानी ने जीते 8 फिल्मफेयर अवार्ड
61वें फिल्मफेयर अवार्ड 2015 की घोषणा हो गई है। इस बार चारों ओर बाजीराव मस्तानी और पीकू का जलवा छाया रहा। जहां एक ओर बाजीराव मस्तानी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला वहीं फिल्म में बाजीराव का दमदार किरदार निभाने के लिए अभिनेता रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के खिताब से सम्मानित किया गया।
यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता। बाजीराव मस्तानी के निर्देशक संजय लीला भंसाली को फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला तो फिल्म मे दमदार अभिनय के लिए प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के अवार्ड से नवाजा गया।
इसके अलावा फिल्म पीकू का दबदबा भी फिल्म फेयर अवार्ड में दिखाई दिया। पीकू को क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला वहीं इस फिल्म दमदार अभिनय के लिए अभिनेत्री दीपिका पादूकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर की श्रेणी में अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेठ अभिनेता चुना गया।
रणबीर और कैटरीना कैफ का हुआ ब्रेक-अप!
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, छह साल साथ में रहने के बाद कैटरीना और रणबीर ने अलग होने का फैसला किया है। रणबीर अपना सामान लेकर पापा के घर आ गए हैं और कैटरीना अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आ गईं। दोनों जब छह साल पहले साथ आए थे तो दोनों के हालात बिल्कुल एक जैसे थे।
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार रणबीर कपूर और कैटरीना का ब्रेक-अप हो गया है। रणबीर कपूर कार्टर रोड़ के फ्लैट से अपना सामान लेकर अपने घर आ गए हैं। वहीं कैटरीना भी फितूर के प्रमोशन के लिए दिल्ली के लिए निकल गईं।
फिल्मों में अक्सर ऐसा देखा जाता है। कि तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद हीरो-हीरोइन को आखिर में मिल ही जाते हैं। लेकिन असल जिंदगी में भी फिल्मी सितारों के साथ कुछ ऐसा ही हो ये जरूरी नहीं। रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ के प्यार के किस्से भी किसी फिल्म की कहानी जैसे ही हैं।
लेकिन उसकी हैप्पी एंडिंग नहीं है। दोनों के रिश्तो को लेकर बातें तो काफी दिन से थी लेकिन हाल ही में दोनों का किस करते हुए फोटो सामने आने के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया था।
फिर मुश्किल में फंसे सलमान, मिला नोटिस
सलमान खान का विवादों से जैसे अटूट नाता हो गया है। वो एक के बाद एक किसी ना किसी विवाद में फंस ही जाते हैं। एक बार फिर सलमान कानून के शिकंजे में आते दिख रहे हैं।हाल ही में सलमान खान ने अक ऑनलाइन शॉपिंग पॉर्टल शुरू किया है। जिसका नाम है 'खान मार्किट ऑनलाइन डॉट कॉम'।
ये नाम ही उनकी परेशानी की वजह बन गया है। इसको लेकर उनके कानूनी नोटिस का सामना करना पड़ा है।खान मार्किट दिल्ली की एक जानी-मानी मार्किट है। जिसका दिल्लीवालों में नहीं बल्कि देशभर में नाम है।
इसीलिए इस मार्किट के लोग सलमान की ऑनलाइन शॉपिंग पॉर्टल के नाम से उखड़े हुए हैं।खान मार्किट एसोसिएशन की ओर से सलमान के शॉपिंग पॉर्टल का विरोध करते हुए उन्हें कानूनी नोटिस थमा दिया है।
सलमान को सात दिन के अंदर अपने पॉर्टल का नाम बदलने के लिए कहा गया है। ऐसा ना करने पर सलमान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
गेंदबाज शमी के पिता बोले, गोकशी का आरोप बदनाम करने की साजिश
चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में ही छोड़कर आने को मजबूर हुए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दो दिन पहले अचानक उस समय चर्चा में आ गए जब उनके भाई को गोकशी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
शमी के पिता तौसीफ अहमद का मानना है कि उनके परिवार के लिए यह समय बेहद खतरनाक है। गोकशी का आरोप लगाकर उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।
उनका यह बयान उस समय आया जब मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद हसीब पर गोकशी के आरोप में कुछ गिरफ्तार लोगों को जबर्दस्ती छुड़ाने और फिर पुलिस अधिकारी के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तारी और बाद में मिली जमानत के बाद आया है।
तौसीफ ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "मेरा बेटा उस समय वहां नहीं था जहां पर पूरी घटना हुई, वह वहां काफी देरी से पहुंचा था। वह (हसीब) वहां खड़े अन्य लोगों की तरह सिर्फ दर्शक था। उसे जबर्दस्ती पूरे मामले में घसिटा गया।" उन्होंने कहा, "कुछ लोग हैं जो शमी के टीम इंडिया के लिए खेलने से उनकी परिवार की बढ़ती लोकप्रियता से जलते हैं।
मैंने इसके लिए एक महीने पहले ही डीएम से मुलाकात भी की थी। अब गोकशी का आरोपी उसी जलन का नतीजा है।" अमरोहा के डीएम वेद प्रकाश ने माना कि एक महीने पहले शमी के पिता से उनकी मुलाकात हुई थी।