प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेली में आयोजित एक किसान रैली को संबोधित करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने देश में किसानों की समस्याओं पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की शान हैं और सभी सरकारों को इनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि किसानों के पास बहुत सारी समस्याएं हैं लेकिन इन समस्याओं को मौके में बदलने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं का निवारण करने की भी अपील की।
उन्होंने कहा कि देश की सभी राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे किसानों की समस्याओं का त्वरित निवारण करें। किसान श्रम के देवता हैं लेकिन बावजूद इसके इनकी मदद के लिए कोई हाथ नहीं बढ़ाता।
विज्ञापन
किसान रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'मैं चाहता हू्ं कि देश के किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी हो जाए, जब देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाए।'
मन की बातः सचिन और विश्वनाथ ने बढ़ाया छात्रों का हौसला
मोदी ने एक बार फिर से अपने चर्चित कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश के सामने अपने विचार रखे। इस बार उनका कार्यक्रम उन छात्रों को समर्पित किया जिनकी परीक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने परीक्षा दे रहे सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान उन्होंने भारत रत्न और मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया। सचिन ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक लक्ष्य साधकर तैयारी करने की बात कहीं। इसके लिए उन्होंने अपने अनुभवों को भी साछा किया।
सचिन ने बताया विद्यार्थियों को खुद से एक लक्ष्य बनाना चाहिए और सकारात्मक दिशा में उस पर काम करना चाहिए। परीक्षा के दौरान चिंतामुक्त होकर अपने पेपर लिखने चाहिए। वहीं मोदी ने कहा कि छात्रों को प्रतिस्पर्धा की जगह अनुस्पर्धा की ओर ध्यान देना चाहिए। खुद को भविष्य के लिए मजबूत करना होगा।
मुंबईः परिवार के 14 लोगों को मारकर कर ली खुदकुशी
महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है जहां एक ही परिवार के 14 लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। यह घटना मुंबई के थाणे इलाके की है। फिलहाल हत्या के कारणो को पता नहीं चल पाया है।
थाणे के ज्वाइंट कमिश्नर आशुतोष डुमरे ने बताया कि हसनैन वडेकर (35) नामक एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 14 लोगों की जान ले ली। इसके बाद हसन ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल हसन की केवल एक बहन ही जिंदा बची है जो जख्मी हालत में है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस के तफ्तीश में जो बात सामने आई है उसमें युवक के खिलाफ न कोई मामला दर्ज है और ना ही कोई आर्थिक दबाव ही था। परिवार काफी संपन्न था और उसका कोई पारिवारिक विवाद भी नहीं था।
आईजी ऑफिस से गायब हो गई जाट उपद्रव की फुटेज
रोहतक आईजी ऑफिस से उपद्रव के दिन की सीसीटीवी फुटेज गायब हो गई है। मामले को लेकर आईजी संजय ने सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारी कई दिनों से इस विषय पर गुपचुप चर्चा कर रहे थे, हालांकि शनिवार को नए आईजी संजय कुमार को भी इसकी खबर लग गई।
इसके बाद आईजी ने ऑफिस के पूरे स्टाफ को बुलाकर हिदायत दी है कि बिना उनकी अनुमति के ऑफिस में पत्ता भी नहीं हिलेगा। अब आईजी खुद इस मामले की जांच करेंगे। सूत्रों की मानें तो फुटेज में आईजी ऑफिस में उपद्रवियों के घुसने और आगजनी करने का पूरा वाकया कैद था। इसके बाद ही पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी।
आईजी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चोरी होने की सूचना मिल गई है। इसके तुरंत बाद पूरे स्टाफ की बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।
बांग्लादेश में खेले जा रहे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार जीत के एक दिन बाद ही टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आ रही है। शुरुआती जानकारी मिली है कि टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी चोटिल हो गए हैं।
कल रात उनके बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी, आज सुबह एक्सरे कराया गया, अब वह ठीक हैं। हालांकि उनके अंगूठे में थोड़ा सूजन अभी भी है। डाक्टरों के अनुसार, जल्द ही वह ठीक हो जाएंगे।
रोहित एशिया कप के दौरान चोटिल होने वाले टीम इंडिया के चौथे खिलाड़ी हैं। इससे पहले टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। फिर बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नस खींच गई थी और उनके एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था।
वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच के हीरो रहे टीम इंडिया के सितारे विराट कोहली पर भी जुर्माना लगाया गया है। कोहली ने मैच के दौरान अंपायर को गाली दी थी। उन पर कार्रवाई हुई है। टीवी से मिले साक्ष्यों के मुताबिक, कोहली ने एक नहीं दो बार अंपायर को अपशब्द कहे थे।
जब भारतीय टीम फिल्डिंग कर रही थी तो तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की गेंद पर पाक ओपनर खुर्रम मंजूर पर कैच आउट की अपील आई थी, लेकिन अंपायर ने बल्लेबाज के हित में फैसला सुनाया। उस वक्त कोहली काफी गुस्से में दिख रहे थे।