फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने दी थी अंपायर को गाली, मिली सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के हीरो रहे टीम इंडिया के सितारे विराट कोहली पर अंपायर के एलबीडब्ल्यू के निर्णय पर अंसतुष्टि जताने पर मैच फीस का तीस फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान जब शनिवार को अंपायर ने कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट दिया तो उन्होंने पहले बल्ले से इशारा किया और क्रीज छोड़ते समय अंपायर को पीछे मुड़कर देखा और वह कुछ शब्द बुदबुदाते नजर आए।

कोहली को आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.1.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्होंने अपनी गलती और मैच रेफरी जैफ क्रो के लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया जिसके बाद औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

मैच में दो बार कोहली ने कहे थे अपशब्द!

मैच के बाद टीवी फुटेज मे दिखाई दिया कि कोहली ने मैच के दौरान एक नहीं बल्कि दो बार अंपायर को अपशब्द कहे थे। जब भारतीय टीम फि‌ल्डिंग कर रही थी तो तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की गेंद पर पाक ओपनर खुर्रम मंजूर पर कैच आउट की जोरदार अपील हुई, लेकिन अंपायर ने बल्लेबाज के पक्ष में फैसला सुनाया। उस वक्त वह काफी गुस्से में दिख रहे थे और कुछ अपशब्द कह दिए।

कोहली की अंपायर के साथ दूसरी बार उलझने की घटना उनकी बल्लेबाजी के दौरान हुई। जब वह 49 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो मोहम्मद सामी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू की बड़ी अपील हुई और अंपायर ने उन्हें आउट कर दिया।

कोहली ने अंपायर के फैसले पर उस वक्त भी अंगुली उठाई थी। मैदानी अंपायर की शिकायत पर मैच रेफरी ने कोहली को अंपायर के खिलाफ गलत व्यवहार पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के तहत दोषी पाया और मैच की 30 फीसदी फीस काट ली।
विज्ञापन

पिच के पेंच से नाखुश कप्तान धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि एशिया कप के तहत शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम की पिच वर्ल्ड टी-20 की तैयारियों के लिहाज से आदर्शपूर्ण नहीं है। यह ऐसी पिच नहीं है जहां बल्लेबाज आक्रामक शॉट खेलने की आजमाइश कर सकें। भारतीय कप्तान धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद कहा कि हमने सोचा था कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बल्लेबाजी का अच्छा अभ्यास हो सकेगा लेकिन जहां तक बड़े शॉट लगाने की बात है, शायद पिच ऐसी नहीं है।

धोनी ने कहा कि हमने एक मैच में 170 रन बनाए लेकिन एक समय ऐसा लग रहा था कि हम 140 ही बनाएंगे। अगर हम ज्यादा रन बना पाए तो इसलिए कि हमारी बल्लेबाजी बहुत मजबूत है और कुछ ओवर हमारे लिहाज से अच्छे साबित हुए वर्ना तो बाकी मैचों में स्कोर कम ही रहा है जो ठीक नहीं है। धोनी के नजरिए से टी-20 में लोग 80 या 100 का स्कोर देखने नहीं आते।

टॉस हो गया अहम
ऐसी विकेट पर जिस पर घास है, उस पर टी-20 मुकाबले में टॉस और भी अहम हो गया है। कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना चाहेगी ताकि विपक्षी टीम को कम स्कोर पर आउट कर सके।

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले तक चारों मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी ही चुनी। इन परिस्थितियों क्वालीफायर टीम संयुक्त अरब अमीरात ने गत टी-20 विश्व चैंपियन श्रीलंका को मुश्किल में डाल दिया था। श्रीलंका टीम बमुश्किल 14 रनों से जीतने में सफल रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें