फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज राउंड अपः क्लिक करके पढ़ें दिनभर की सभी जरूरी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आंदोलन की वजह से हरियाणा के 21 में से 8 जिलों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। 5 जिलों में कर्फ्यू हैं। सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। रोहतक में लोग अभी भी सड़क पर उत्पात मचा रहे हैं।
विज्ञापन


जाट आंदोलन के चलते रोहतक, भिवानी, सोनीपत, झज्जर के बाद अब जींद में भी कर्फ्यू लगा दिए है। कैथल में 8 रोडवेज और 3 बसों को आग लगाने की खबर मिली है। हरियाणा रोडवेज की बसों पर चंडीगढ़ में ब्रेक लगा दिए गए है। हिमाचल से दिल्ली जाने वाली बसों को चंडीगढ़ से आगे नहीं जाने दिया जा रहा।

उधर, कर्फ्यू के बावजूद झज्जर में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। पुलिस ने स्टेडियम के बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के मकसद से फायरिंग शुरू कर दी है। फायरिंग में दो लोगों की मरने की खबर है। 15-16 लोगों को गोली लगी है। इसमें से 6 लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, जाट आंदोलन का असर गुड़गांव के उधोगों पर भी पड़ना शुरु हो गया है। कार निर्माता कंपनी मारुति ने इससे गुड़गांव और मानेसर स्थित तीन प्लांटों में बी और उसी शिफ्ट में अवकाश कर दिया है। इसके चलते कंपनी के कारों के उत्पादन पर 50% की गिरावट आई है। इन दो फैक्ट्रियों में प्रतिदिन 500 गाड़ियों का उत्पादन होता था जो घटकर 250 प्रतिदिन पर पहुंच गया।

जाट आंदोलन का असर दिल्ली पर भी देख जा रहा है। जिसके लिए पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। हालात पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।

वहीं यह खबर भी आ रही है कि जाटों की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह बने भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को पार्टी ने नोटिस जारी कर उनके बयानों पर सफाई मांगी है। बता दें कि सैनी ने बयान दिया था कि जाटों के आरक्षण के विरोध में वो अन्य पिछड़ी जातियों को सड़कों पर उतार देंगे।

जम्मू कश्‍मीरः पंपोर में आतंकी हमला, इमारत में फंसे 120 लोग

दक्षिणी कश्मीर के पंपोर इलाके में एक बार फिर आतंकियों ने सीआरपीएफ के वाहन को निशाना बना कर उस पर हमला किया। इस हमले में एक जवान के शहीद होने और 11 जवानों के घायल होने की खबर है।

सैन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर स्थित इंटरप्रेनियरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (ईडीआई) के पास आतंकियों ने सीआरपीए वाहन पर गोलीबारी की। हमले के बाद आतंक‌ी ईडीआई की इमारत में जा छुपे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इमारत में करीब 120 लोग फंसे हुए हैं।

सीआरपीएफ जवानों ने इमारत को चारों ओर से घेर लिया है ताकि कोई भी आतंकी फरार न हो सके। इसके साथ ही मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों के अतिरिक्त जवान भी बुलाए गए हैं। हालांकि अभी तक इस मुठभेड़ में ‌क‌िसी नाग‌र‌िक के घायल होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बल के जवान इमारत से लोगों को ‌न‌िकालने की को‌श‌िश कर रहे हैं। पंपोर को काफी संवेदनशील ‌इलाका माना जाता है।

भारत और नेपाल के बीच हुए 9 समझौते

नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपने छह दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। दोनों देशों के बीच 9 महत्वपूर्ण समझौते हुए।

ओली के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में फिर से सुधारने आने की संभावना है। संयुक्त वार्ता को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि नेपाल ने भरोसा दिलाया है कि आतंकवाद के लिए नेपाली सरजमीं का इस्तेमाल नहीं होगा। साथ ही नेपाल के विकास में भारत पूरी मदद भी करेगा।

इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने 400 केवी के ठालकेबर-मुजफ्फरपुर ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन भी किया। नेपाल करीब एक साल से मधेशी आंदोलन की आग में जल रहा है। इस दौरान भारत के ऊपर कई तरह के आरोप लगाए गए थे।

हिजबुल का आतंकी इशफाक अहमद वानी गिरफ्तार

दक्ष‌िणी कश्मीर में सुरक्षाबलों को लगातार दूसरे द‌िन एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। बडगाम पुल‌िस और बारामुला पुल‌िस ने बडगाम से ह‌िजबुल के एक आतंकी ग‌िरफ्तार क‌िया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेचिलूरा के निवासी इशफाक अहमद वानी उर्फ मौलवी को आज सुबह मगमा इलाके के पेठ मखमा गांव में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये आतंकवादी के पास से एक एके राइफल और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि वहां पर कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ मिल कर पुलिस ने कल रात गांव की घेराबंदी की।

गौरतलब है क‌ि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बल के जवानों ने हिजबुल के एक आतंकी को गिरफ्तार क‌िया था। पुलिस ने बताया कि सेना के साथ एक साझे ऑपरेशन में उसे हाबदीपोरा गांव से गिरफ्तार किया।

विधायक राशिद पर बजरंग दल और विहिप का हमला

कश्मीर घाटी के सबसे व‌िवाद‌ित और लागेंट से व‌िधायक इंजीन‌ियर राश‌िद पर सुंदरबनी के पास बजरंग दल और व‌‌िह‌िप के कार्यकर्ताओं ने हमला क‌िया। साथ ही ऐसी खबरें आ रही है क‌ि अखनूर में राश‌िद की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए हैं। हालांक‌ि इस बात की पुष्ट‌ि नहीं हो सकी है।

सूत्रों के मुताब‌िक जम्मू से राजोरी की और जा रहे व‌िधायक राश‌िद के उपर सुंदरबनी के पास भामला में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हमला कर द‌िया। व‌‌िह‌िप के कार्यकर्ताओं ने राश‌िद की गाड़ी के उपर पत्थर फेंके और उनके चेहरे पर स्याही फेंकने की कोश‌िश की। यह स्याही व‌िधायक की सुरक्षा में तैनात एएसआई उत्तम स‌िंह और सुंदरबनी के एसएचओ की वर्दी पर जा ग‌िरी।

व‌िधायक राश‌िद चंड़ी में ज‌ियारत करने जम्मू से न‌िकले थे। लेक‌िन वहां तक पहुंचते तब तक इस हासदे से श‌िकार हो गए। इस हमले में राश‌िद की गाड़ी का शीशा टूट गया है।
विज्ञापन

आखिरी पारी में छा गए मैकुलम, बनाए दो वर्ल्ड रिकार्ड

करियर के आखिरी क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में भले ही न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम बल्लेबाजी में फेल हो गए हों लेकिन दूसरे मैच में सबसे कम गेंदों में सेंचुरी लगाकर उन्होंने इतिहास रच दिया।

शनिवार से शुरू हुए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच में कीवी कप्तान मैकुलम ने शानदार पारी खेली। उन्होंने मात्र 54 गेंदों में शतक ठोंक दिया। इस कारनामे के साथ ही मैकुलम टेस्ट में सबसे कम गेंदों में सेंचुरी लगाने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज बन गए हैं।

टेस्ट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के अलावा मैकुलम (106 शतक) टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का शतक पार करने वाले बल्लेबाज भी बन गए है। मैकुलम ने इस मैच में 101 वां शतक लगाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम गिलिक्रिस्ट के 100 शतक का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें