प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां सरकार के डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने में जुटे हुए हैं वहीं देश में लड़कियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने पर बैन लगाया जा रहा है।
ताजा मामला उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ का है जहां पंचायत ने एक अजब फरमान सुनाया है। दरअसल अलीगढ़ में पंचायत ने 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर बैन लगाने का फरमान सुनाया है। पंचायत के इस फरमान को लेकर विरोध की आशंका भी है।
पंचायत सदस्य और गांव के एक बुजुर्ग रामवीर सिंह का कहना है कि अगर कोई दारू बेचता है या कोई लड़की मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती है तो उसे 8 दिन तक शाररिक दंड दिया जाऐगा।
Agar koi daaru bechta hai,ya ladki mobile istemal karti dikhti hai toh 8 din tak shareerik dand diya jaayega-Ramvir Singh,Village Elder— ANI (@ANI_news) February 20, 2016
उधर पंचायत के इस फैसले को लेकर एडीएम अलीगढ़ संजय चौहान का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर मैंने रिपोर्ट के लिए कहा है।
Nobody has the right to take law in their hands,I have asked for a report on this-Sanjay Chouhan(ADM), Aligarh pic.twitter.com/vyeg00SmwO— ANI (@ANI_news) February 20, 2016