फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिंग का झंझट खत्म, टिकट बुक कराते ही मिल जाएगी कंफर्म सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल टिकट की बुकिंग के लिए कई-कई दिनों तक मगजमारी के दिन अब खत्म होने वाले हैं। रेल मंत्रालय एक नवंबर से ऐसी सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसमें मुसाफिर को टिकट बुक कराने के दौरान कंफर्म सीट का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन


मंत्रालय ने इस सुविधा का नाम भी विकल्प यानी अल्टरनेट ट्रेंस एकोमोडेशन स्कीम (एटीएएस) रखा है। कहने का मतलब यह है कि यात्री को अगर अपने मनचाहे क्लास में टिकट उपलब्ध नहीं होता है तो उसे दूसरे क्लास या फिर दूसरी ट्रेन में कंफर्म टिकट का विकल्प दिया जाएगा।

सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ही नहीं बल्कि टिकट खिड़की पर भी टिकट बुक कराने के दौरान रेल कर्मी यात्री को कंफर्म टिकट का विकल्प हाथ के हाथ बताएंगे। बस फिर यात्री की मर्जी होगी कि वह इस विकल्प को अपनाना चाहेगा या नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन

रेल यात्रियों को कंफर्म सीट की सुविधा एक नवंबर से

मंत्रालय की ओर से यात्रियों को विकल्प की सुविधा देने के लिए लंबे समय से माथा पच्ची चल रही है। इसके लिए क्रिस को ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित करने का जिम्मा दिया गया था जिससे कंप्यूटर स्क्रीन पर यात्रियों को कंफर्म टिकट का विकल्प मिल सके।

रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक यह सॉफ्टवेयर विकसित हो चुका है और इस योजना को एक नवंबर से लागू किया जा रहा है। योजना के तहत यात्री को उच्च क्लास से निचले या फिर निचले क्लास से उच्च क्लास में जाने का भी विकल्प रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें