फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में किराया बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं: खड़गे

Sat, 20 Jul 2013 12:05 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अभी रेल किराया बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन


डीजल की कीमतों में वृद्धि के आधार पर एफएसी की बैठक में किराया बढ़ने की संभावना पर उन्होंने कहा कि जब एफएसी की बैठक होगी तब देखेंगे। फिलहाल किराया बढ़ाने का कोई प्रस्ताव रेलवे में विचाराधीन नहीं है।

वर्तमान में उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि रेलवे में कामकाज के माहौल को सुधारा जाये। इसके लिए मेरी पहली कोशिश है कि शीर्ष स्तर पर रिक्त पदों पर जल्द से जल्द अधिकारियों की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा कि इसी हफ्ते जोनल कार्यालयों में खाली चल रहे महा प्रबंधकों के पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये जाएंगे। जहां तक रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति का सवाल है उसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे रेल मंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने कक्ष में मीडिया से मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि समय कम है।

हम किसी नई योजना पर काम करने की अपेक्षा पहले से चल रही योजनाओं को ही तेजी से पूरा करने पर जोर देंगे।

खड़गे ने कहा कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सहित बोर्ड के दो सदस्य तथा वित्तीय आयुक्त का पद रिक्त है। इन पदों के लिए उपयुक्त अधिकारियों के बारे में विजिलेंस रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे के जोनल कार्यालयों में भी इस समय चार महा प्रबंधकों के पद रिक्त हैं। इन पदों पर अफसरों की नियुक्ति का फैसला ले लिया गया है।

इसी हफ्ते आदेश जारी कर दिये जाएंगे। मंडल स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति भी जल्द कर दी जाएगी। इससे रेलवे में कामकाज का माहौल सुधरेगा।

रेल टैरिफ अथारिटी
खड़गे ने कहा कि रेल टैरिफ अथारिटी का प्रस्ताव पीएमओ को भेज दिया गया है। पीएमओ इस प्रस्ताव पर विभिन्न मंत्रालयों की राय ले रहा है।

मंत्रालयों की राय मिलने के बाद अथारिटी के गठन पर अगली कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि रेल टैरिफ अथारिटी नियामक संस्था होगी या सिर्फ सलाहकार के रूप में कार्य करेगी, इस पर अभी फैसला नहीं हो सका है।

मंत्रालयों की राय मिलने के बाद पीएमओ की सहमति से इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें