फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को समर्थन के सवाल पर ये बोली ममता

Sat, 20 Jul 2013 12:05 AM IST
रामपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस मोदी का कभी समर्थन नहीं करेगी।
विज्ञापन


बीरभूम जिले में पंचायत चुनाव रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ‘हम नरेंद्र मोदी का समर्थन नहीं करते हैं और न ही भविष्य में उनका समर्थन करेंगे।’

कांग्रेस नीत केंद्र की यूपीए सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए पिछले दस साल से शासन कर रहा है। लेकिन इस दौरान कांग्रेस ने मोदी के बारे में किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया।

आज जब चुनाव सिर पर है तो वे मोदी पर चौतरफा हमला कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा समझौते के तहत एक खेल में शामिल हैं।

एक दिन पहले ही कांग्रेस और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताने वाली ममता ने कहा कि माकपा भी कुछ इसी तरह के खेल में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें