फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान हिट एंड रन मामले में नई याचिका दाखिल

Thu, 25 Jun 2015 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता सलमान खान हिट एंड रन मामले में नया मोड़ आ गया है। अब इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में एक नई याचिका दाखिल की गई है। हिट एंड रन मामले में अब कांस्टेबल रवीन्द्र पाटिल की मौत की जांच को लेकर याचिका दाखिल की गई है। रवीन्द्र पाटिल, सलमान खान हिट एंड रन मामले में मुख्य गवाह था।
विज्ञापन


यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पाटिल ने रवीन्द्र पाटिल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर दाखिल की है। रवीन्द्र पाटिल को मुबंई की सड़कों पर टीबी बीमारी से पीड़ित पाया गया था। बाद में 4 अक्टूबर, 2007 सेवरी के नगर निगम के अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

हिट एंड रन मामले के समय रवीन्द्र पाटिल बतौर पुलिस गार्ड सलमान खान के साथ था। गौरतलब है कि बांद्रा में 28 सितंबर, 2002 को सलमान खान कार कार से एक एक्सीडेंट हो गया था। इस मामले में रवीन्द्र पाटिल मुख्य गवाह था। याचिका में कहा गया है कि रवींद्र पाटिल के ऊपर दबाव डाला गया था कि वह अपना बयान बदल दे।
विज्ञापन


इस साल मई माह में सलमान खान को इस मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। साथ ही इस मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की सजा पर रोक लगा दी थी। अब सलमान खान की जमानत की अर्जी पर 1 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें