फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एनडीए को 197 सीटें, पीएम के लिए मोदी पहली पसंद'

Fri, 05 Jul 2013 12:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सियासी बिसात पर चुनावी तैयारियां जोर पकड़ रही हैं और जीत के दावों में भी दम फूंका जा रहा है। इस बीच एक सर्वे सामने आया है, जो नरेंद्र मोदी और भाजपा, दोनों की बाछें खिला सकता है।
विज्ञापन


द वीक के इस सर्वे में कहा गया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में एनडीए 197 सीट जीतेगा, जबकि यूपीए के हिस्से 184 सीटें आएंगी। इसके अलावा दूसरे राजनीतिक दलों को कुल 162 सीट पर जीत मिलेगी।

भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं, देश को बताएंगे दंगों का सच

सर्वे के मुताबिक ताजपोशी समेत हर कदम पर विवाद देखने वाले गुजरात के नरेंद्र मोदी को 32 फीसदी लोगों ने बेस्ट प्रधानमंत्री करार दिया है।

15 फीसदी मतों के साथ दूसरी पसंद मनमोहन सिंह हैं, जबकि केवल 13 फीसदी लोगों का कहना है कि राहुल गांधी इस पद के लिए मुफीद रहेंगे।

2014 से पहले ही मोदी ने कांग्रेस नेताओं को पछाड़ा!

मायावती, मुलायम भी दौड़ में

कहानी यहीं खत्म नहीं होती। 8 फीसदी लोग सोनिया गांधी को पीएम बनते देखना चाहते हैं। मायावती और लालकृष्ण आडवाणी को 5-5 फीसदी, मुलायम सिंह यादव को 4 फीसदी, नीतीश कुमार और ममता बनर्जी को 3-3 फीसदी लोगों ने शीर्ष पद के योग्य माना है।
विज्ञापन


इलेक्शन मोड में बीजेपी

इस सर्वेक्षण का सैम्पल साइज नहीं दिया गया है, लेकिन यह जरूर दावा है कि यूपीए का वोट शेयर 37.2 फीसदी से घटकर 31.7 फीसदी आ जाएगा और एनडीए 23.3 फीसदी से 26.7 फीसदी पर पहुंच जाएगा।

भाजपा में भी मोदी नंबर वन

भाजपा में प्रधानमंत्री पद का मजबूत दावेदार कौन होगा, इसके जवाब में 56 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को चुना है, जबकि लालकृष्ण आडवाणी को 15 फीसदी, सुषमा स्वराज को 10 फीसदी, राजनाथ सिंह को 4 फीसदी और नितिन गडकरी को 3 फीसदी लोगों ने इस पद के लिए सही माना है।

कांग्रेस की बात करें, तो 39 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी, 25 फीसदी लोगों ने मनमोहन सिंह और 18 फीसदी लोगों ने सोनिया गांधी के पक्ष में मत दिया है। 5 फीसदी ने पी चिदंबरम और 3 फीसदी ने ए के एंटनी के नाम पर रजामंदी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें