फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ बोले सहयोगियों का होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास और सुराज के मुद्दे को लेकर चली मोदी लहर में अकेले ही बहुमत का आंकड़ा पार करने वाली भाजपा सहयोगी दलों को शामिल कर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को चुनाव परिणाम आने के बाद कहा कि जिन राजनीतिक दलों का सहयोग लेकर भाजपा ने चुनाव लड़ा है। उन सभी को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा क्योंकि देश चलाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत होगी।

16वीं लोकसभा के गठन के लिए भाजपा के जादुई आंकड़े को पार करने पर खुशी जाहिर करते हुए राजनाथ ने एनडीए के घटक दलों को भी बधाई दी।
Trending Videos

मोदी और गुजरात मॉडल को श्रेय

उन्होंने कहा कि भाजपा की यह प्राथमिकता है कि सभी वर्गों को साथ लेकर सबका विकास किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकारात्मक एजेंडा लेकर इतनी बड़ी सफलता नहीं मिल सकती है।

मोदी के गुजरात माडल और राज्यों में भाजपा की सरकारों को जीत का श्रेय देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सभी सहयोगी दलों को सरकार की कैबिनेट में स्थान दिया जाएगा। साथ ही कहा कि सरकार चलाने के लिए हमारा गठबंधन पर्याप्त है। देश चलाने के लिए हमें सभी के सहयोग की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

सोमवार को तय होगी भूमिका

एनडीए में शामिल लोजपा, शिवसेना, टीडीपी, अकाली दल और तमिलनाडु के क्षेत्रीय दलों के सदस्यों की भूमिका किस स्तर की होगी, इस पर भाजपा अध्यक्ष ने शनिवार को बैठक के बाद स्पष्ट किए जाने की बात कही है।

लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने तत्कालीन अटल सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के स्पष्ट बहुमत में आने के बावजूद सरकार के गठन में सहयोगी दलों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की आशा जताई है।

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हमारी पार्टी किसी को डराकर समर्थन नहीं लेना चाहती। लोगों से प्यार से उनके दिल में उतरकर समर्थन लेने में विश्वास रखती है। देश चलाने के लिए हरेक के सहयोग की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें