फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन पटनायक ने रचा इतिहास, चौथी बार बने CM

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में बीजू जनता दल (बीजद) की शानदार जीत के बाद नवीन पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार चौथी बार शपथ लेकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

उनके साथ 21 मंत्रियों ने भी पद की गोपनीयता की शपथ ली, जिसमें आठ नए चेहरे शामिल किए गए हैं। जबकि पिछले मंत्रिमंडल के पांच सदस्यों को इस बार जगह नहीं मिली।

दूसरी ओर, गंगटोक में बुधवार को गवर्नर एससी जमीर ने यहां राज भवन में पटनायक और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, इनमें 11 कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं। शपथ लेने से पहले 67 वर्षीय पटनायक ने सुबह भगवान जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना भी की।
विज्ञापन

द‌िग्गज नेता बीजू पटनायक के बेटे

शपथ लेने के बाद पटनायक ने कहा, ‘हम एक टीम के रूप में ओडिशा को समृद्ध बनाने और इसके विकास के लिए काम करते रहेंगे।’

नए मंत्रिमंडल में जिन नए चेहरों को शामिल किया गया है, उनमें प्रणब प्रकाश दास, सुदम मरांडी, प्रफुल्ल मलिक, स्नेहांगिनी छुरिया, प्रदीप पाणिग्रहि, अशोक पांडा और संजय दास बर्मा के नाम हैं।

कटक के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के बेटे नवीन एक लेखक थे और युवावस्था तक राजनीति से दूर रहे। दो बार सीएम रहे उनके पिता के निधन के बाद 1997 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और पिता के नाम पर पार्टी का गठन किया।
विज्ञापन

लेखक थे नवीन पटनायक

तब से वह लगातार चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2009 में बीजद को जहां 147 में से 103 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार चुनावों में उन्हें 116 सीटें मिलीं। लोकसभा चुनावों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें