सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने वाला पाकिस्तानी आतंकी नावेद बुधवार को अपनी रहम की भीख मांगता नजर आया। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह अदालत में लाए गए पाक आतंकी ने जज के सामने कहा, ‘सर मुझसे गलती हुई है।
मुझे माफ कर दें।’ एनआईए की टीम ने सुबह 8.20 बजे नावेद को हेलमेट पहना कर सीजेएम की अदालत में पहुंचाया। हेलमेट उतार कर जब नावेद जज के समक्ष पहुंचा तो उसके बाएं गाल पर खून लगा था।
जिसे वह बार-बार रूई से साफ कर रहा था। इस पर जज ने सवाल किया कि तुम्हें किसी ने मारा है? तुम्हारे गाल पर क्यों है। इस पर नावेद ने किसी भी तरह की पिटाई से इंकार करते हुए कहा कि उसके गाल पर फुंसी हो गई थी, जिस पर नाखून लगने से खून निकल रहा है।
नावेद ने दी सहमित
जज ने जोर डालते हुए उससे बार-बार पूछा कि तुम्हें हिरासत में पीटा तो नहीं गया। इस पर नावेद ने स्पष्ट इंकार किया। दो
दिन पहले भी नावेद को सीजेएम की अदालत में बयान दर्ज करवाने के लिए एनआईए
ने पेश किया था।
उस समय न्यायाधीश ने अच्छी तरह विचार करने के लिए समय देते
हुए उसे दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बुधवार की सुबह जज ने
नावेद से फिर पूछा कि क्या वह स्वेच्छा से बयान देने के लिए तैयार है।
तो
नावेद ने सहमति में सिर हिलाया। इस पर सीजेएम ने एकबार फिर उसे अच्छी तरह
विचार करने का समय दिया और उसे चार घंटे बाद फिर पेश करने को कहा। जम्मू
जिला कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।
नावेद की एक झलक पाने को रहे बेताब
पुलिस
के अलावा सशस्त्र सेना बल (एसएसबी) को भी तैनात किया गया था। पाक आतंकी को
आज बिना नंबर वाले बूलेट प्रूफ वाहन में लाया गया।
पिछली बार पेंट व टी
शर्ट पहन कर अदालत आने वाला नावेद आज पठानी कुर्ता पयजामा में कोर्ट
पहुंचा। उसके चेहरे को नकाब की बजाए हेलमेट से छुपाया गया था
सीजेएम
द्वारा नावेद को साढ़े चार घंटे बाद लाने के दिए निर्देश पर एनआईए ने
सुरक्षा के मद्देनजर उसे कोर्ट लाकअप में रखने की बजाए वापस अंबफला कोर्ट
में ले जाना बेहतर समझा।
अदालत
परिसर में पाक आतंकी नावेद को लाने की सूचना मिलने के बाद लोग उसकी एक झलक
पाने को बेताब नजर आए। आम लोगों के अलावा एडवोकेट और कोर्ट स्टाफ भी सीजेएम
की अदालत के समक्ष उमड़ पड़ा।