फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नटवर की किताब से क्यों परेशान कांग्रेस आलाकमान?

Thu, 24 Jul 2014 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेतृत्व एक बार फिर से परेशान है। उनकी परेशानी का सबब बनी है एक किताब जो अगले महीने रिलीज होने जा रही है। ये किताब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रहे नटवर सिंह ने लिखी है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व की परेशानी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि नटवर सिंह पार्टी के साथ-साथ गांधी परिवार के भी काफी करीबी थी। उन्होंने गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों को करीब से देखा है।

नटवर सिंह की किताब अगले महीने रिलीज होने वाली है। ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने इस किताब में कई अहम राजनैतिक खुलासे किए हैं। इन्हीं बातों को लेकर कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन

एक और किताब से कांग्रेस परेशान

वैसे भी लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की आई एक किताब ने जिस तरह से कांग्रेस की फजीहत की थी। उसके बाद नटवर सिंह की किताब को लेकर कांग्रेस काफी असहज सी महसूस कर रही है।

बता दें कि संजय बारू ने अपनी किताब में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े करते हुए सरकार के फैसलों में सोनिया गांधी की दखलंदाजी का खुलासा किया था।

ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान आई इस किताब ने जहां मोदी को फायदा दिया वहीं कांग्रेस को काफी नुकसान पहुंचाया।

किताब में आखिर क्या होगा?

ऐसे वक्त में जब कांग्रेस नेतृत्व चुनाव में हुए नुकसान से उबरने और पार्टी को दोबारा खड़ा करने की कोशिश में जुटी हुई है। ऐसे में नटवर सिंह की किताब में पार्टी को लेकर कोई भी खुलासा उसकी इस तैयारी को बड़ा झटका दे सकती है।

सवाल सद्दाम हुसैन के 'ऑयल फॉर फूड' घोटाले के लेकर भी उठ रहे हैं। ये माना जा रहा है कि नटवर सिंह इस मुद्दे पर भी कुछ खुलासे कर सकते हैं क्योंकि वोल्कर रिपोर्ट में पूर्व विदेश मंत्री रहे नटवर सिंह और उनके बेटे जगत का नाम इस मामले में लाभार्थी के तौर पर सामने आए थे।

जगत वर्तमान में राजस्थान से बीजेपी के विधायक हैं। 'ऑयल फॉर फूड' घोटाले के मुद्दे पर भी कांग्रेस को डर है कि कहीं वो कोई खुलासा नहीं कर दें, जिससे पार्टी को और नुकसान उठाना पड़े।

सोनिया-प्रियंका ने की नटवर सिंह से मुलाकात!

हालांकि कुछ कांग्रेसी नेताओं को ये उम्मीद है कि नटवर सिंह ऐसा कुछ नहीं करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक नटवर सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं और अपने जीवन के इस पड़ाव पर ऐसा कुछ नहीं करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट में ये भी आ रहा है कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी खुद नटवर सिंह से मुलाकात कर चुकी हैं। उन्होंने नटवर से आग्रह किया है कि वो किताब की लॉन्चिंग कुछ दिनों के लिए टाल दें।

ऐसे में सवाल यह भी है कि अगर वाकई में कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी ने नटवर सिंह से उनके घर जाकर मुलाकात की है, तो कहीं न कहीं ये बात पार्टी की चिंता को बयां करने के लिए काफी है।
विज्ञापन

अगले महीने रिलीज होगी किताब

हालांकि जब इस मुद्दे पर नटवर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ कहने से इंकार कर दिया।

वहीं पार्टी नेताओं की मानें तो नटवर सिंह की विश्वसनीयता हमेशा से संदेह के घेरे में रही है। ऐसे में उन्हें अंदेशा है कि नटवर सिंह पार्टी के अंदरूनी मामले और वोल्कर रिपोर्ट को लेकर कोई खुलासा कर सकते हैं।

फिलहाल कांग्रेस नेता किताब रिलीज होने तक इस मुद्दे पर असहाय महसूस कर रहे हैं और किसी भी कयास पर बोलने से बच भी रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा आखिर गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों को देखने वाले नटवर सिंह अपनी आने वाली किताब में क्या खुलासे करते हैं?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें