फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत संग सभी भारतीय कैदियों को रिहा करे पाक

Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने पाकिस्तानी जेल में कैद सुरजीत सिंह की रिहाई का स्वागत करते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से सरबजीत सिंह सहित अपनी सजा पूरी कर चुके सभी भारतीय कैदियों को रिहा करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


कृष्णा ने कहा, 'मैंने सुच्चा सिंह, सुपुत्र सुरजीत सिंह की पाकिस्तानी कैद से रिहाई की खबरें मीडिया में देखीं। मैं पाकिस्तान के इस निर्णय का स्वागत करता हूं और पाकिस्तानी राष्ट्रपति से दो दशक से ज्यादा अर्से से वहां की जेल में बंद व मृत्युदंड की सजा पाने वाले सरबजीत सिंह की रिहाई का अनुरोध दोहराता हूं।'

कृष्णा ने यह अनुरोध तब किया है जब पाकिस्तान सरबजीत की रिहाई की अपनी बात से पलट गया। 26 जून को पाकिस्तानी मीडिया में खबर थी कि सरबजीत को राष्ट्रपति से क्षमादान मिल गया है। वैसे पाकिस्तानी सरकार ने मंगलवार शाम स्पष्ट कर दिया था कि सरबजीत नहीं बल्कि कोट लखपत जेल में बंद सुरजीत सिंह की रिहाई होगी।
विज्ञापन


कृष्णा ने पाकिस्तानी सरकार से सरबजीत के मामले में सहानुभूतिपूर्ण व मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, 'मैं पाकिस्तानी सरकार से यह अनुरोध भी करता हूं कि वह अपनी सजा पूरी कर चुके सभी भारतीय कैदियों को रिहा कर दे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें