फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा ने बताई भारत में धुंध की वजह

Thu, 07 Nov 2013 07:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत में कुछ दिनों से छाई धुंध की सैटेलाइट तस्वीरें जारी करते हुए नासा ने उसके कारणों के बारे में बताया है।
विज्ञापन


नासा के मुताबिक यह धुंध भारत और पाकिस्तान के पंजाब में फसलों और खरपतवार को जलाने से हुई है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इसका एक फोटो भी जारी किया है।

फोटो में 27 अक्तूबर और पांच नवंबर को पंजाब में आग के सैकड़ों लाल धब्बे दिखाए गए हैं, जिससे पता चलता है कि आसपास के इलाकों की धुंध प्रदूषण के कारण नहीं थी।
विज्ञापन


नासा की ओर से अपनी वेबसाइट पर बुधवार को बताया गया कि धुंए से मिलने पर यह धब्बे आग के पाए गए। इस क्षेत्र में आग की लपटें हर बार होने वाली आम घटना है।

नासा के अनुसार इस क्षेत्र के किसान एक बार की फसल कटने के बाद अगली मौसम की फसल से पहले खेती के कचरे को जलाते हैं। मिट्टी में पोषक तत्वों की वापसी और खेत से गैरजरूरी पौधे हटाने के लिए किसान खेत में आग लगाते हैं। इस आग से निकले धुंए से हवा की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण धुंए के कण एक ही जगह ठहर जाते हैं और हिमालय क्षेत्र में नहीं फैलते।

उत्तर भारत के अधिकतर शहरों में हवा में मौजूद इन कणों का स्तर राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक से तीन से चार गुना ज्यादा था।

राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कुछ दिनों तक उत्तर भारत में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें