पिछले तीन दिनों में सोशल मीडिया में नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा की दोस्ती की जितनी चर्चा हुई, लगभग उतना ही हंगामा उस सूट पर भी मचा है, जिसे मोदी ने हैदाराबाद हाउस में राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान पहना था।
दरअसल नेवी ब्लू रंग के बंद गले के सूट पर बनी सुनहरी धारियों पर प्रधानमंत्री मोदी का पूरा नाम 'नरेंद्र दामोदर दास मोदी' लिखा था। एक ब्रिटिश अखबार की माने तो उस सूट की कीमत लगभग 10 लाख रुपए हो सकती है। सूट पर सोने के तारों से प्रधानमंत्री मोदी के नाम की बुनावट की गई थी।
रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उसी सूट को पहनकर हैदराबाद हाउस के लॉन में चहलकदमी की थी और बराक ओबामा को चाय पिलाई थी।