फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-ओबामा की 'मन की बात' अमेरिका में हुई 'मंकी बाथ'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की एक साथ 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर भारत में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह इंतजार अमेरिका में भी है लेकिन वहां इसका विषय कुछ और ही है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में मोदी-ओबामा का 'मंकी बाथ' कार्यक्रम को लोगों में उत्सुकता का विषय बना हुआ है। मीडिया ने मोदी के कार्यक्रम मन की बात को वहां मंकी बाथ बना दिया है।

जिसके बाद से ही यह विषय लोगों की उत्सुकता और चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। आलम ये है कि लोग अपने भारतीय रिश्तेदारों से फोन कर इस संबंध में जानकारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन

रेडियो पर आज होगा प्रसारित 'मन की बात'

बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रेडियो पर आने वाला कार्यक्रम मन की बात काफी लोकप्रियता पा चुका है। इसे देखते हुए इस बार मोदी ने अपने साथ अमेरिका आए राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी जोड़ लिया। गत दिनों 35 मिनट के इस कार्यक्रम की रिकार्डिंग भी पूरी कर ली गई है।

जिसका प्रसारण आज शाम रात आठ बजे आल इंडिया रेडियो पर किया जाएगा। जैसे की मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी के हर कार्यक्रम को काफी अहमियत दी जाती है इसी तरह ओबामा के साथ उनके मन की बात कार्यक्रम को लेकर भी मीडिया में काफी हाईप बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दुनियाभर में इसका प्रसारण किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की चर्चा अमेरिका में भी हुई लेकिन वहां तक पहुंचते पहुंचते यह 'मन की बात' से 'मंकी बाथ' हो गया। अब अमेरिकी मीडिया में मंकी बाथ नाम आते ही इसकी चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर भी यह विषय चर्चा में आया तो पता चला कि असल शब्द मंकी बाथ नहीं मन की बात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें