फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर लगा सट्टा, जानिए क्या चल रहा भाव?

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद एक तरफ जहां राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है, वहीं सट्टा बाजार भी गरमा गया है।
विज्ञापन


हालांकि मोदी की तुलना में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का भाव अभी कम है।

नरेंद्र मोदी पर जहां एक का दो भाव चल रहा है वहीं अरविंद केजरीवाल का भाव एक का तीन है। यही नहीं, मोदी के वाराणसी की सीट छोड़ने और फिर उस पर डा. मुरली मनोहर जोशी के लड़ने पर अब तक 50 लाख रुपये का सट्टा लग चुका है। मोदी यहां से कितने वोट से जीतेंगे, इसपर भी सटोरिये करोड़ों का सट्टा लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

5 करोड़ से ऊपर का लग चुका सट्टा

इस समय ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप चल रहा है, लेकिन वाराणसी से नरेंद्र मोदी की दावेदारी के बाद सट्टा बाजार में भी सिर्फ चुनाव छाया हुआ है। यहां तक कि बूथ के हिसाब से भी सट्टा लगाया जा रहा है।

मुस्लिम क्षेत्रों में मोदी को कितने वोट मिलेंगे, इस पर भी सट्टा है। गुजरात में नरेंद्र मोदी को कितने वोट मिलेंगे, सट्टेबाज इसपर भी सट्टा लगा रहे हैं। एक सट्टेबाज के मुताबिक तीन दिनों में 15 करोड़ से ऊपर का सट्टा लग चुका है।

मोदी के यहां से चुनाव लड़ने के चलते मुंबई, दिल्ली और कोलकाता के सटोरियों ने वाराणसी में अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है। ये सट्टेबाज सराफा मंडी सुड़िया, चौक, विशेश्वरगंज, पहड़िया, कोयला मंडी चंदौसी आदि में अपना धंधा फैलाए हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें