फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह साल तक मोदी का सुरक्षा कवच रहे श्रीराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 साल बाद यह बात जानकर सुखद आश्चर्य हुआ कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनकी सरकारी गाड़ी में भगवान श्रीराम का एक छोटा सा मंदिर बना रखा था, जहां वे उनकी सुरक्षा की मन्नत मांगा करते थे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनोनीत होने के बाद अपने उत्तराधिकारी के शपथ समारोह में भाग लेने के बाद गुजरात को अलविदा कहने वाले मोदी को दिल्ली के लिए कूच करते समय इस बात की जानकारी उनके निजी स्टाफ ने दी।

12 साल से थे मोदी की सुरक्षा में

मोदी के अनुसार विदाई के समय ही उन्हें सरकारी गाड़ी में मंदिर होने की जानकारी मिली। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके ड्राइवरों और सुरक्षाकर्मी इस लघु मंदिर में 12 साल तक उनके जीवन की सुरक्षा की कामना करते रहे।

उन्होंने लिखा है कि मेरे लिए यह सुखद आश्चर्य ही नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली बात थी।
विज्ञापन

धन्यवाद गुजरात....

सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर अपना काम तत्परता से करने के साथ ही मेरे लिए हर रोज भगवान से मन्नत भी मांगते थे। भावी प्रधानमंत्री ने लिखा है कि इसके अलावा भी न जाने कितने लोगों की दुआएं मेरे साथ रहती थी।

वह इस बात को कभी भूला नहीं पायेंगे। अंत में उन्होंने लिखा है.. धन्यवाद गुजरात।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें