फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को जवाब देने प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे सियाचिन!

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी लद्दाख यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों का जल्द ही दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन


दो जलविद्युत परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने और विद्युत ट्रांसमिशन लाइन की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री के अगले सप्ताह या महीने के तीसरे हफ्ते में जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र स्थित लेह और कारगिल जिलों का दौरा करने की उम्मीद है।

अग्रिम चौकियों का दौरा करेंगे

सूत्रों ने बताया कि मोदी उस दौरान वहां सियाचिन में भारतीय सीमा की अग्रिम चौकियों का दौरा कर सकते हैं।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग की भी महीने के दूसरे हफ्ते में वहां दौरे की योजना है, लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए अब उनके  दौरे में बदलाव हो सकता है।

सामरिक तौर पर यह इलाका महत्वपूर्ण

भारत की ये सैन्य चौकियां सियाचिन में पाकिस्तान के साथ लगने वाली एक्चुअल ग्राउंड पोस्टिंग लाइन (एजीपीए) पर 17,000 से 23,000 फीट की ऊंचाई पर हैं।

विश्वास बहाली के उपायों के तहत पाकिस्तान यहां से भारतीय सैनिकों की वापसी की मांग करता रहा है, लेकिन सेना और रक्षा मंत्रालय इसका विरोध करते रहे हैं। उनका कहना है कि सामरिक तौर पर यह इलाका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

दो जलविद्युत परियोजनाओं का उद्घघाटन

सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के इरादे से तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री को सियाचिन ग्लेशियर के दौरा का न्योता दिया था।

ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को बताया कि लेह और कारगिल में दो जलविद्युत परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही एक ट्रांसमिशन लाइन की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री संभवत: अगले सप्ताह या उसके बाद लेह का दौरा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें