सोशल मीडिया पर सक्रिय नरेंद्र मोदी सरकार ने उसके आंकड़ों को भी अपनी लोकप्रियता का आधार बनाया है। सोशल प्लेटफार्म पर मिले लाइक्स और फॉलोअर की संख्या को सरकार ने उपलब्धि माना है।
अपनी सालाना रिपोर्ट ‘संवाद’ में सरकार ने फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब समेत तमाम सोशल मीडिया पर मौजूद फॉलोअर, वीडियो और पेज देखने वालों की संख्या का जिक्र किया है।
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, ट्विटर पर उसके 3.29 लाख फॉलोअर हो गए हैं। वहीं फेसबुक पर सरकार के 815974 पेज लाइक यानी पसंद किए गए हैं। इसी तरह यू-ट्यूब पर 29 लाख वीडियो देखे गए और 18,263 यूजर्स इनसे जुड़े। ई-ब्लॉग में सरकार से जुड़े 10 लाख 72 हजार पेज देखे गए हैं। साथ ही गूगल प्लस पर सरकार से संबंधित एक करोड़ से ज्यादा पेज देखे गए हैं।