फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने चुराई फोटो, सोशल मीडिया पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर पढ़कर आप मुस्कुरा भर सकते हैं और अगर ये आपके साथ हो तो मन मसोसकर रह सकते हैं। आखिर ऐसी हालत में किया भी क्या जा सकता है, जब आपकी फोटो प्रधानमंत्री ही चुरा ले? फोटोग्राफ को अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर भी कर ले और आपसे पूछे भी नहीं!
विज्ञापन


बिमल नेपाल एक जानेमाने फोटोग्राफर हैं। और उनकी फोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक एकाउंट से शेयर की है।

बिमल ने मंगलवार को अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट से धनतेरस के दिन एक फोटोग्राफ शेयर की। अंग्रेजी के S आकार में सजाए दीओं की तस्वीर पिछले साल ली गई थी। बिमल ने अपने मित्रों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।

कुछ ही घंटों बाद हूबहू वैसी ही फोटो मामूली फेरबदल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसब़ुक एकाउंट से शेयर की गई। मोदी ने अपने फॉलोअर्स को धनतेरस की बधाई दी थी।
विज्ञापन


(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/all.js#xfbml=1"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs); }(document, 'script', 'facebook-jssdk'));
Post by Narendra Modi.

बिमल ने फेसबुक पर लिखा अपना दर्द

फोटो बिमल की ही थी, लेकिन फोटो इस्तेमाल करने से पहले न उनसे पूछा तक नहीं गया था और न उन्हें क्रेडिट दिया गया था। बिमल ने सोशल म‌ीडिया के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने फेसबुक पर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरी फोटो शेयर की, ये मेरे लिए सम्‍मान का विषय है। मेरी एक ही सवाल है कि उन्होंने फोटोग्राफर को क्रेडिट देने के जरूरत भी नहीं समझी।

बिमल ने बताया कि ये फोटो उन्होंने पिछले साल दिवाली के दिन अपने डाइनिंग रूम में ली थी। उनकी बेटी अबिना ने फर्श पर दीयों को सजाया था। उन्होंने कहा कि ये फोटो फोटो शेयरिंग साइट ‌फ्लिकर पर है। और अमेरिका के कॉपी राइट कानूनों के कारण कोई बिना इजाजत इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता।

प्रधानमंत्री ने फोटोग्राफर को क्रेडिट भी नहीं दिया

बिमल ने कहा कि वे मोदी के फैन हूं, लेकिन उन्होंने फोटो का जिस प्रकार इस्तेमाल किया है, वह अस्वीकार्य है। उन्होंने किया उन्हें फोटो इस्तेमाल करने के कारण उचित मुआवजा दिया और क्रेडिट दिया जाए।

सोशल म‌ीडिया पर बिमल के समर्थन में लामबंदी भी हो रही है उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपनी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में दर्ज कराएं।

प्रधानमंत्री मोदी के फेसबुक पेज पर नेपाली पत्रकार कनकमणि दीक्षित ने लिखा है कि ये स्पष्ट है कि फोटो बिमल नेपाल की है और उन्हें बिना क्रेडिट दिए इसका इस्तेमाल किया गया है। बिमल नेपाल मेसाचुसेट्स में रहते हैं और मूलतः नेपाल के हैं।
विज्ञापन

पीएमओ ने दी सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर धनतेरस की फोटो को लेकर एक फोटोग्राफर के ऐतराज जताने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सफाई दी है।

पीएमओ का कहना है कि पीएम के फेसबुक पेज पर इस्तेमाल की गई फोटो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है और इसके लिए फोटोग्राफर की अनुमति की कोई जरूरत नहीं है। फोटोग्राफर के अपनी फोटो के अमेरिकी कॉपीराइट कानून के तहत संरक्षित होने के दावे के बाद पीएमओ की ओर से यह बयान सामने आया है।
 
पीएमओ सूत्रों का कहना है कि यह फोटो कई वेबसाइट इस्तेमाल कर रही हैं, इसमें आस्ट्रेलिया की सरकार भी शामिल है। यह फोटो एक क्रिएटिव एजेंसी ने भेजी थी, जिसका कहना है कि यह प्रमुख और वैध वेबसाइटों पर उपलब्ध है जहां पर इसे फ्री में डाउनलोड करने का भी विकल्प दिया गया है। साथ ही सूत्रों का कहना है कि दीया की तस्वीर का इस्तेमाल मोदी के ऑनलाइन फॉलोवर्स को शुभकामना देने के लिए किया गया था न कि किसी फायदे के लिए।

पीएम मोदी के फेसबुक पेज पर इस्तेमाल दीया की तस्वीर को लेकर फोटोग्राफर के ऐतराज जताने और सोशल साइटों पर पक्ष और विपक्ष में मुहिम चलने बाद पीएमओ ने ईमेल के जरिए फोटोग्राफर से संपर्क किया और उससे अपनी असली तस्वीर साझा करने का अनुरोध किया ताकि वह उनके काम से परिचित हो सकें लेकिन अभी तक फोटोग्राफर की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें