फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राम जेठमलानी बोले, देश मोदी के मूड में

Wed, 30 Jan 2013 08:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग जोर पकड़ रही है।
विज्ञापन


यशवंत सिन्हा के बयान पर अपनी रजामंदी जताते हुए भाजपा नेता और मशहूर वकील राम जेठमलानी ने कहा है कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है।

यशवंत सिन्हा ने सही कहा है। नरेंद्र मोदी पीएम पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं।

मालूम हो कि सोमवार को यशवंत सिन्हा ने कहा था कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।

जेठमलानी ने कहा कि मोदी 100 फीसदी धर्मनिरपेक्ष हैं। राजनीति में धर्मनिरपेक्ष और सांप्रदायिक शब्दों का दुरुपयोग हुआ है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल देश का मूड नरेंद्र मोदी के पक्ष में है। अगर भाजपा उन्हें प्रोजेक्ट करती है तो चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।

हालांकि जेठमलानी अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के नाम पर कुछ भी कहने से बचे। वहीं मोदी को लेकर नीतीश कुमार की अस्वीकार्यता पर उन्होंने कहा कि मोदी पर नीतीश की राय को गलत समझा गया है।

जेठमलानी के इस बयान को बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता सीपी ठाकुर का समर्थन मिला है। सीपी ठाकुर ने एक बार फिर मोदी की पीएम पद उम्मीदवार बनाने की वकालत की है।
विज्ञापन


सीपी ठाकुर ने कहा कि मोदी को उम्मीदवार बनाने की मांग तेज हो गई है और मैं भी इसका समर्थन करता है। सुषमा स्वराज भी अच्छी नेता हैं पर फिलहाल मांग मोदी को लेकर हो रही है।

भाजपा नेता ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक की मांग करते हुए कहा कि नाम तय करने में देरी हो रही है ऐसे में पार्टी को जल्द से जल्द संसदीय बोर्ड की बैठक बुलानी चाहिए और फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन


मोदी की उम्मीदवारी को लेकर सीपी ठाकुर ने कहा कि एक बार जब भाजपा अपना नेता चुन ले तो उसके बाद एनडीए की आपातकालिक बैठक बुलाई जानी चाहिए।

भाजपा में प्रधानमंत्री की यह नई दौड़ अप्रत्याशित रूप से नितिन गडकरी के पार्टी अध्यक्ष छीने जाने के बाद शुरू हुई है। पार्टी के कुछ नेता मोदी के पक्ष में हवा बनाने का काम कर रहे हैं।

वहीं नए अध्यक्ष राजनाथ सिंह चुके हैं कि मोदी एक लोकप्रिय नेता हैं, लेकिन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा केंद्रीय संसदीय बोर्ड में किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें