फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने खोल दी नारायण साईं की पोल

Tue, 19 Nov 2013 06:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन दुराचार के आरोपों से घिरे आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं के 'कारनामे' को लेकर उसकी पत्नी ने एक बेहद सनसनीखेज खुलासा किया है।
विज्ञापन


नारायण साईं की पत्नी जानकी ने बताया कि सहयोगी जमुना का बेटा, साईं से हैं। इससे पहले जमुना की बहन गंगा ने यही दावा किया था। लेकिन जानकी के इस बात पर मुहर लगाने से मामले में नया मोड़ आ गया है।

नारायण की पत्नी ने यह बड़ा खुलासा सूरत पुलिस से पूछताछ के दौरान किया। आसाराम के पुत्र नारायण की करतूतों को लेकर सूरत पुलिस जानकी से पूछताछ कर रही थी, जिसमें यह सच्चाई सामने निकलकर आई।
विज्ञापन


सूरत के पुलिस कमिश्न राकेश अस्थाना ने संवाददाता सम्मेलन में इस बात की पुष्टि की।

उदयुपर से गिरफ्तार की गई नारायण साईं की एक सेविका गंगा उर्फ धर्मिष्ठा ने पुलिस पूछताछ में इसकी जानकारी पहले दी। गंगा और जमुना सगी बहनें और साईं की सेविकाएं हैं।
विज्ञापन


सूरत के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक गंगा ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी बहन जमुना उर्फ भावना का बेटा नारायण साईं की औलाद है।

साईं के खिलाफ रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने गंगा पर लड़कियां सप्लाई करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि गंगा लड़कियों को नारायण साईं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें